फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पहले से मंजूर 48 करोड़ रुपये के विकास कार्याें के लिए निगम के पास नहीं बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

नगर निगम में शुक्रवार को फाइनेंस, कॉन्ट्रेक्ट एंड परचेज एडहॉक कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान मेयर गौतम सरदाना ने अधिकारियों से पिछली बैठकों में पास किए गए एजेंडों का स्टेटस पूछा। लेखा शाखा के अधिकारी बोले कि 9 अगस्त व 27 अक्तूबर को हुई फाइनेंस कमेटी की बैठक में 48 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई थी। वर्तमान में उनके पास इन कार्यों को करवाने के लिए बजट ही उपलब्ध नहीं है। बैठक के दौरान सफाई कार्यों व निगम कार्यालय के भवन निर्माण के लिए 9.83 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।
फाइनेंस कमेटी की बैठक में तीन एजेंडे ही रखे गए। इसमें नगर निगम कार्यालय के ब्लॉक-1 के प्रथम तल का 85 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण करवाना, वार्ड 11 व 14 में 2.10 करोड़ की लागत से कलेक्शन सेंटर बनवाना और ढंढूर में पड़े लीगेसी वेस्ट का 6.88 करोड़ रुपये से निपटान करने के लिए टेंडर लगाना शामिल है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि चीफ इंजीनियर व सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के कार्यालय का नवीनीकरण करवाना है। इसके अलावा जिला नगरायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों के बैठने की भी इसी जगह व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

सबसे पहले सातरोड व तोशाम रोड पर बनाए जाएंगे कलेक्शन सेंटर
निगमायुक्त ने बताया कि कचरे के लिए हर वार्ड में कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे। फिलहाल सातरोड में निगम की जमीन पर एक कलेक्शन सेंटर बनाया जाएगा। मेयर ने कहा कि हर वार्ड में एमआरएफ सेंटर बनाया जाए। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि वार्ड 14 में तोशाम रोड पर आईटीआई के पास भी कलेक्शन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए बीएंडआर से एनओसी ली जाएगी। इनके बाद मिलगेट के पास, नई सब्जी मंडी के पास और कैमरी रोड पर कलेक्शन सेंटर बनाए जाने प्रस्तावित हैं। निगमायुक्त ने कहा कि जिस तरह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उन पर जुर्माना किया, उसी तरह वह बल्क वेस्ट जनरेटर पर भी जुर्माना करेंगे।
ढंढूर में बनाएंगे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स
निगमायुक्त ने बताया कि ढंढूर में जिस साइट की चहारदीवारी हो रखी है, अभी वहां 70 हजार मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट पड़ा है। एनजीटी ने इसका निस्तारण करवाने के आदेश दिए है। इसके लिए टेंडर लगाया जाएगा। हालांकि मेयर ने टेंडर लागत पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पहले भी इतनी राशि का टेंडर किया गया था। इस पर निगमायुक्त ने कहा कि उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थान से इसका सर्वे करवाया है। दूसरी साइट पर पड़े कचरे का जल्द असेसमेंट करवाया जाएगा। निगम के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व मंडी बोर्ड भी उनके डंपिंग स्टेशन पर कचरा डाल रहे हैं। इसे लेकर उन्हें नोटिस थमाए गए हैं। इन विभागों के भी एमआरएफ सेंटर बनवाए जाएंगे। निगमायुक्त ने बताया कि ढंढूर में लीगेसी वेस्ट का निस्तारण करने के बाद यहां कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।
एमसी फंड में 83.99 करोड़ रुपये पर पूरी राशि पहले से बुक
बैठक में लेखा शाखा के अधिकारियों ने बताया कि एमसी फंड में 83.99 करोड़ रुपये है, लेकिन यह पूरी राशि पहले से बुक है। अधिकारियों ने बताया कि 15 मई को हुई फाइनेंस कमेटी की बैठक में पास किए गए सभी विकास कार्यों के लिए राशि बुक की जा चुकी है। मगर इसके बाद 9 अगस्त व 27 अक्तूबर को भी बैठक हुई थी। इन सभी कार्यों को करवाने के लिए निगम को 48 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी, लेकिन निगम के पास अभी बजट नहीं है।
विज्ञापन

प्राॅपर्टी टैक्स इकट्ठा करो और टाइट हो जाओ
निगमायुक्त ने अधिकारियों से पूछा कि इस साल कौन सी बड़ी पेमेंट निगम को मिली है। अधिकारियों ने बताया कि इस साल उन्हें स्टॉम्प ड्यूटी के 13.33 करोड़ रुपये व इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी के 29.46 करोड़ रुपये मिले हैं। मेयर ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स इकट्ठा करो और टाइट हो जाओ। टैक्स के बड़े बकायेदारों को देखो। मुख्यमंत्री ने भी कहा कि सभी से प्रॉपर्टी टैक्स लो। इस पर डीएमसी विरेंद्र सहारण ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग से 3 करोड़ रुपये व रोडवेज 33 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स आएगा।
27 अक्तूबर को हुई बैठक में इन एजेंडों को दी गई थी स्वीकृति
- वार्ड 3 में राजगुरु मार्केट व अन्य सड़कों पर मास्टिक लेयर बिछाना-2.19 करोड़ रुपये
- वार्ड 6 में भारत नगर व टिब्बा दानाशेर में आईपीबी रोड का निर्माण : 98.10 लाख रुपये
- वार्ड 6 से 8 में 12 क्वार्टर की मुख्य सड़क का सीसी से निर्माण : 1.92 करोड़ रुपये
- वार्ड 6 की ढाणी किशनदत्त में आईपीबी रोड का निर्माण : 99.92 लाख रुपये
- वार्ड 7 में विभिन्न आईपीबी रोड का निर्माण : 63.51 लाख रुपये
- वार्ड 7 में जिंदल पार्क के पीछे पुस्तकालय का निर्माण : 62.63 लाख रुपये
- वार्ड 8 में 12 क्वार्टर रोड पर सामुदायिक केंद्र का निर्माण : 3.10 करोड़ रुपये
- वार्ड 11 के सातरोड में स्टेडियम का निर्माण : 1.00 करोड़ रुपये
- वार्ड 12 व 14 में स्टॉर्म वाटर लाइन का निर्माण : 2.50 करोड़ रुपये
- कैंट के पास स्वागत द्वार का निर्माण : 3.50 करोड़ रुपये
- टाउन पार्क का सुधार व नवीनीकरण : 10.00 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें