फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: सात दिन में मिले 1424 मरीज, सूक्ष्म पर्यावरण स्वास्थ्य भवन बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला में कोरोना केसों में इजाफा होने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 246 नए मरीज मिले। पिछले एक सप्ताह में कोरोना के 1424 संक्रमित मिले, जबकि 696 स्वस्थ हुए। तीसरी लहर में अब तक 811 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में अब 1098 सक्रिय मरीज हैं। मंगलवार को संक्रमण दर 15.5 फीसदी जबकि रिकवरी दर 95.99 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 3 चिकित्सक, 35 विद्यार्थी, 8 अध्यापक, 9 बैंककर्मी, 4 हेल्थ वर्कर, 3 नर्सिंग स्टाफ, 2 प्रोफेसर, 12 पुलिसकर्मी, 13 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिले में 8 लाख 55 हजार 296 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के 55 हजार 911 मामले सामने आ चुके हैं। 53 हजार 670 लोग रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 और तीसरी लहर में 2 संक्रमितों की जान जा चुकी है।
माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनेंगे
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग सबसे अधिक संक्रमित मरीजों वाले एरिया चिह्नित कर रहा है। ऐसे स्थानों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। संक्रमित मरीजों को 7 दिन के लिए माइक्रो कंटेनमेंट जोन में रखा जाएगा।
विज्ञापन

सिरसा की युवती की बिगड़ी तबीयत
सिरसा की रहने वाले 17 वर्षीय युवती ने कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज लगवाने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि 11 जनवरी को सिरसा में ही वैक्सीन की डोज ली थी। वैक्सीन के बाद उसकी हालत खराब होने लगी। पहले उसे सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।
हिसार में संक्रमण दर का आंकड़ा
- 1 जनवरी - 0.16 प्रतिशत
- 2 जनवरी - 0.15 प्रतिशत
- 3 जनवरी - 0.50 प्रतिशत
- 4 जनवरी - 1.44 प्रतिशत
- 5 जनवरी - 1.92 प्रतिशत
- 6 जनवरी - 2.51 प्रतिशत
- 7 जनवरी - 2.10 प्रतिशत
- 8 जनवरी - 4.07 प्रतिशत
- 9 जनवरी - 4.41 प्रतिशत
- 10 जनवरी - 5.51 प्रतिशत
- 11 जनवरी - 9.74 प्रतिशत
- 12 जनवरी - 9.17 प्रतिशत
- 13 जनवरी - 7.00 प्रतिशत
- 14 जनवरी - 10.33 प्रतिशत
- 15 जनवरी - 11.72 प्रतिशत
- 16 जनवरी - 17.77 प्रतिशत
- 17 जनवरी - 24.2 प्रतिशत
- 18 जनवरी - 15.5 प्रतिशत
माइक्रो कंटेनमेंट जोन के लिए एसडीएम को पत्र लिख रहे हैं ताकि जिस क्षेत्र से ज्यादा संक्रमित लोग आ रहे हैं वहां पर सख्ती की जा सके। संक्रमित मरीजों को घर पर ही रखा जाए। संक्रमितों का आवागमन नहीं होगा तो वायरस को आगे फैलने से रोका जा सकेगा। - डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सीएमओ
मास्क का नहीं हो रहा पालन..
रोडवेज परिसर में कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हो रहा। रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का बस अड्डे पर आना जाना होता है। इसके बाद भी रोडवेज कर्मी मास्क नहीं लगा रहे। यात्री भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें