फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उकलाना में दुकानदार को रिवॉल्वर दिखा गाड़ी छीन ले गए बदमाश, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना मंडी (हिसार)। नगर के अप्रोच रोड पर स्थित वर्धमान हार्डवेयर की दुकान से दो नकाबपोश बदमाशों ने रिवॉल्वर के बल पर व्यापारी के ड्राइवर से गाड़ी लूट ली। एक बदमाश ने मास्क लगाया हुआ था तो दूसरे ने चेहरा रुमाल से ढका हुआ था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

बदमाशों ने गाड़ी के ड्राइवर नसीब से कार की चाबी मांगी तो नसीब ने चाबी देने से मना किया। फिर बदमाशों ने रिवॉल्वर दिखाते हुए गाड़ी की चाबी ड्राइवर से ले ली। बदमाशों ने ड्राइवर को लात और थप्पड़ मारते हुए पर्स और मोबाइल फोन भी छीन लिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोनों नकाबपोश बाइक पर भूना रोड की तरफ से आए। दुकान से करीब 15 फीट दूर बाइक को खड़ा करके दुकान के अंदर घुस गए। अंदर घुसते ही बदमाशों ने ड्राइवर नसीब से पैसों के बारे में पूछा जब पैसे नहीं मिले तो बदमाशों ने गाड़ी की चाबी मांगी। जब नसीब ने चाबी देने से मना किया तो बदमाशों ने पिस्तौल निकाली और चाबी छीन ली। लात और थप्पड़ मारते हुए बदमाशों ने ड्राइवर से मोबाइल और पर्स छीन लिया। उसके बाद एक बदमाश ने गाड़ी स्टार्ट की और दूसरा बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
नकदी न मिलने पर गाड़ी लूटने की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि यह घटना नकदी लूटने के मकसद से भी हो सकती है, क्योंकि व्यापारी दुकानों पर सामान सप्लाई करते हैं और लाखों रुपये कलेक्शन भी होता है, लेकिन वारदात के समय नकदी गाड़ी में नहीं मिली तो बदमाशों ने गाड़ी लूट ली। घटना से पूरी मार्केट में डर का माहौल बन गया है। मौके पर पहुंचे नगर पालिका के चेयरमैन सुशील सिंगला ने उकलाना में बढ़ रही आपराधिक घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन को इस पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन

डायल 112 पर की कॉल, नहीं मिला रिस्पांस
व्यापारियों ने बताया कि कई बार डायल 112 पर कॉल की गई, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। इस मामले की सूचना उकलाना थाने में दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। दुकान में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। बरवाला से पुलिस उपाधीक्षक रोहताश सिहाग भी मौके का जायजा लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें