फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एनएसएस स्टेट अवाॅर्ड से सम्मानित बच्चों से बातचीत

विज्ञापन
सुनील कुमार, जीजेयू निवासी 
विज्ञापन
काफी खुशी हुई कि मुझे स्टेट एनएसएस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। दो से तीन साल के दौरान मैंने 100 से ज्यादा पौधे लगाए। सरकार की स्कीम के तहत किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। रक्तदान कैंप भी लगाए। रिपब्लिक परेड कैंप में भाग लिया था। जम्मू-कश्मीर में नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में पाटिसिपेट किया। मेरे लिए आज का दिन जिंदगी भर याद रहेगा। अवाॅर्ड मिलने पर काफी खुश है। - मनोज सैनी, एचएयू निवासी
विज्ञापन

-

आज सभी युवाओं के बीच मंच पर स्टेट एनएसएस अवाॅर्ड पाकर काफी खुश है। वर्ष 2017 में मैंने जीजेयू में बी-फार्मेसी का कोर्स शुरू किया। उस समय मैंने एनएसएस ज्वाइन की। इसके बाद लगातार एक्टिव रहा। 2020 में लखनऊ में नेशनल यूथ फेस्टिवल और 2021 में जयपुर में राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लिया। 2021 में ही गणतंत्र दिवस पर आजाद हिंद फौज की झांकी में लेफ्ट कमांडर रहा। इस दौरान मुझे राज्यपाल के हाथों से सम्मानित होने का मौका भी मिला था। - अमित कुमार, नरवाना निवासी
-
12वीं कक्षा से ही मैं एनएसएस से जुड़ गया था। शुरू से ही मेरी सोशल एक्टिविटी में रुचि रही है। कॉलेज में गया तो पता चला कि एनएसएस युवाओं को मंच प्रदान करवाता है। मुझे आगे बढ़ने का मौका मिला। मैंने कोरोनाकाल में पांच दोस्तों की टीम तैयार की और नौंवी व दसवीं कक्षा के जरूरतमंद बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया। जीजेयू के निर्देशन में चार रक्तदान शिविर लगाए। आज मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे स्टेट एनएसएस अवाॅर्ड से नवाजा गया है। इससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। - सुनील कुमार, जीजेयू निवासी
विज्ञापन

-

मैं 2018 में एनएसएस से जुड़ी। कोरोनाकाल में वन विभाग की मदद से कॉलेजों व आसपास के क्षेत्रों में 2000 पौधे लगाए। इसको लेकर हमें ग्रीन चैंपियन अवाॅर्ड भी मिला। कॉलेज में वेस्ट मेटेरियल से एनएसएस पार्क भी बनाया गया। रुपये एकत्रित कर जरूरतमंद को स्वेटर, पानी की बोतल से लेकर बैग वितरित किए। प्लास्टिक मुक्त भारत रैली के अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया। स्टेट एनएसएस अवाॅर्ड पाकर बहुत खुशी हुई है। - प्रवीण रानी, सेक्टर 16-17 निवासी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें