फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: व्यापारी से लूट करने के बाद बदमाशों ने सिरसा और गुरुग्राम क्लब में खेला जुआ

Sun, 24 Sep 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। शहर के शास्त्री नगर में फल व्यापारी अशोक कुमार के सिर में डंडे से वारकर 4.25 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद सिरसा के एक क्लब में जुआ खेला। उसके बाद चंडीगढ़ और गुुरुग्राम में भी मौज मस्ती की। सीआईए टीम ने गत शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों हिसार निवासी माईदयाल और जींद के अनूप को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। रविवार को दोनों को दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड के दौरान लूटी हुई नकदी बरामद करनी है।
विज्ञापन

वारदात के बाद सिरसा पहुंचे
सीआईए के पीएसआई संदीप कुमार ने बताया कि बदमाशों ने 14 सितंबर की दोपहर को शास्त्री नगर में फल व्यापारी अशोक कुमार पर डंडों से हमला कर 4.25 लाख रुपये की नकदी लूटी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी सिरसा के एक क्लब पहुंचे। वहां पर रात भर जुआ खेला। उसके बाद चंडीगढ़, जींद, कैथल और गुरुग्राम में मौज मस्ती की। उसके बाद तीनों आरोपियों को शुक्रवार को सेक्टर 1-4 की माइनर के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से दो पिस्तौल भी बरामद हुए थे। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें