फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सीएम, पीएम और योगी का फूंका पुतला

विज्ञापन
लखीमपुरी की घटना पर नारेबाजी करते किसान। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किसानों को टक्कर मारने वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। पार्टी ने गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा भी मांगा है। इसके साथ कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भड़काऊ भाषण देने के मामले में तीनों नेताओं का विश्वकर्मा चौक पर हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य तेलु राम जांगड़ा व हरियाणा किसान सैल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश कासनियां, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आंनद जाखड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर किसानों के हक की लड़ाई में साथ देने की बात कही है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों के बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे। भाजपा देश में किसानों से नफरत करती है। यदि वे आवाज उठाएंगे, तो उन्हें कुचलने की कोशिश होती है। बहुत हो चुका, ये किसानों का देश है। किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी। जांगड़ा ने कहा कि यह घटना बेहद ही निंदनीय है। कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे मामले की गहन जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी व सांसद दीपेंद्र हुड्डा को सरकार के इशारे पर पुलिस ने धक्के मार कर दुर्व्यवहार किया उसके भी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी देश व प्रदेश के किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता विजय बड़सी, मुकेश कासनियां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें