बरवाला। गांव बधावड़ में बिजली के खंभे के नीचे दबने से छह वर्षीय प्रदीप की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार जोगेंद्र गांव बधावड़ में लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। इस बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली एक गड्ढे में फंस गई। जोगेंद्र ने ट्रैक्टर को गड्ढे से निकालने का प्रयास किया। इसी बीच ट्रैक्टर एक खंभे से टकरा गया व खंभा गिर गया। पास में खेल का प्रदीप उसके नीचे दब गया। परिजन प्रदीप को शहर के सरकारी अस्पताल में ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले के संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।