फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी के युवक से 1.13 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। एक युवक के साथ 1.13 लाख रुपये की ठगी का मामला सामना आया है। हांसी के उत्तम नगर निवासी केशव कुमार के बैंक खाते के क्रेडिट कार्ड से जरिये यह ठगी की गई। हांसी सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केशव कुमार ने बताया कि उसका स्टेट बैंक में खाता है। उसने अपने खाते पर क्रेडिट कार्ड जारी कराया हुआ है। शुक्रवार को उसके पास क्रेडिट कार्ड का बिल आया तो उसे पता लगा कि उसके खाते से कुल 1 लाख 12 हजार रुपये की पेमेंट की गई है। यह पेमेंट पांच बार में बैंगलुरू में हुई है। केशव के अनुसार उसके खाते से किसी अज्ञात ने ऑनलाइन साइट से शॉपिंग करके भुगतान किया है। इस लेनदेन के बारे में न तो उसके पास कोई कॉल आई और न ही कोई ओटीपी मिला। साइबर ठगों ने उसके खाते को हैक करके यह सारा फ्रॉड किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऑनलाइन ठगी कर युवक से हड़पे 37208 रुपये
अग्रोहा। खासा महाजन गांव के एक युवक के खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी से 37208 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खासा महाजन निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उसका अग्रोहा मोड़ स्थित आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे 82496-51612 नंबर से फोन आया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। उसके बाद क्रेडिट कार्ड से ओटीपी के द्वारा 37208 रुपये निकाल लिए। इस मामले में पुलिस ने रामस्वरूप कि शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें