फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह 8 ऑटो चालकों के चालान, दो जब्त

विज्ञापन
बस स्टैंड के सामने ऑटो के कागजात चेक करते ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश चंद्र। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। ट्रैफिक पुलिस ने बस अड्डे के पास यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए। हिसार बस अड्डे पर शनिवार को ट्रैफिक एसआई रमेश मलिक ने आठ ऑटो चालकों के गलत पार्किंग के 500-500 रुपये के चालान किए।
विज्ञापन

इनमें से एक ऑटो का दूसरी बार चालान होने पर उसका 1500 रुपये का चालान किया गया। इसके अलावा दो ऑटो चालकों के पास ऑटो के दस्तावेज न होने पर जब्त भी किए गए। उल्लेखनीय है कि बस अड्डे से पारिजात चौक तक हर रोज भारी जाम लगा रहता है। सुबह से शाम तक कई वाहन इस बीच नो-पार्किंग जोन में खड़े रहते हैं। इसके अलावा ऑटो चालक भी सवारियों को बैठाने के लिए अपनी मर्जी से बीच सड़क ही ऑटो को ब्रेक लगा देते हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से कई वाहनों के नो-पार्किंग के चालान किए जा रहे थे। शनिवार को पुलिस ने ऑटो चालकों पर भी शिकंजा कसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें