पुलिस को दी शिकायत में सुमन ने बताया की वह अपने बच्चे तथा सास हांसी शहर में दीपावली की खरीददारी के लिए बजरिया चौंक मे गए थे और उनके पास बैग मे 24500 रुपये नकद, एक तोले सोने का मंगलसूत्र था। बाजार में एक अज्ञात महिला ने पीछे से उनके 24 हजार 500 रुपए तथा मंगलसूत्र निकाल लिया।
हांसी में दीपावली पर बाजार में खरीददारी करने गई महिला के बैग से 24 हजार 500 रुपए व एक तोले सोने का मंगलसूत्र चोरी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में सुमन ने बताया की वह अपने बच्चे तथा सास हांसी शहर में दीपावली की खरीददारी के लिए बजरिया चौंक मे गए थे और उनके पास बैग मे 24500 रुपये नकद, एक तोले सोने का मंगलसूत्र था। दोपहर डेढ़ बजे के करीब जब वह कपड़े की दुकान पर बच्चे की स्वेटर खरीद रहे थे तब एक अज्ञात महिला ने पीछे से उनके 24 हजार 500 रुपए तथा मंगलसूत्र निकाल लिया। सुमन ने बताया उस समय उन्हें इसका पता नही लगा। लेकिन जब उन्होंने स्वेटर के पैसे दुकानदार को देने के लिए निकालने लगे तब उनके बैग मे ना तो कोई कैश था और ना ही मंगलसूत्र था। उन्होंने दुकानदार से सीसीटीवी कैमरे चैक करवाए तो एक महिला को पैसे निकालते हुए चेहरा दिखाई दे रहा था ।