फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग मिलने पर विधायक जोगीराम को खिलाया केक

विज्ञापन
गांव तलवंडी राणा में बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग का अभिनंदन करते संघर्ष समिति के सदस्य - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। पिछले 33 दिनों से धरना-भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों की वैकल्पिक मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग का धरना स्थल पर अभिनंदन किया गया। उन्हें केक खिलाया गया।
विज्ञापन

तलवंडी राणा बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश कोहली ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग की मंजूरी की सूचना देने धरने पर पहुंचे बरवाला के जजपा विधायक जोगीराम सिहाग का ग्रामीणों ने फूल-माला, पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने जूस पिलाकर ग्रामीणों का अनशन समाप्त कराया। विधायक ने कहा कि 31 मार्च तक रोड बना दी जाएगी। इस मौके पर एसडीएम अशवीर नैन, एक्सईएन विशाल कुमार भी थे।
कोहली ने कहा कि यह मार्ग गांवों के लिए बेहद जरूरी था। इससे दर्जनों गांवों को फायदा मिलेगा। सेक्टर-3 से हवाई अड्डे की दीवार के साथ वैकल्पिक मार्ग से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर सुपर सीड्स के मालिक नरेश गर्ग, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र कोहली, नंबरदार राधेश्याम कोहली, त्रिलोक पंच, जयपाल गुरी, राजेश गोरसी, योगेंद्र मित्तल, प्रदीप सर्राफ, भरतलाल मित्तल, हरिप्रसाद बिश्नोई, कृष्ण मुक्कड़, सुरेश बावता, प्रकाश हाकला, किशन हाकला, डॉ. सीताराम जांगड़ा, सुनील पंच, मास्टर सूबे सिंह, केवल कृष्ण गुर्जर, भगवान दास गुरी, गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें