फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामला : ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुरेश चौधरी और चपरासी ने दायर की जमानत अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रिश्वत मामले में फंसे ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुरेश चौधरी और उसके चपरासी रामपाल ने 7 अक्तूबर को सेशन जज अरुण कुमार सिंघल की अदालत में जमानत याचिका दायर की है। सुरेश चौधरी ने अग्रिम जमानत याचिका और उसके चपरासी रामपाल ने रेगुलर जमानत याचिका लगाई। इस पर 12 अक्तूबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सुरेश चौधरी की गाड़ी के चालक ने पहले जमानत याचिका लगाई थी, जो खारिज हो गई थी। वहीं आरोपी सुरेश चौधरी के खिलाफ मामले में 11 अक्तूबर को अदालत में सुनवाई है। सिरसा विजिलेंस के इंस्पेक्टर अनिल सोढी का कहना है कि उन्होंने सुरेश चौधरी के खिलाफ लुकआउट व रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के बारे मं लिखा है। सुरेश चौधरी की गिरफ्तारी के लिए उनके गांव जामनी में दबिश दी गई। बता दें कि 7 अगस्त को ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुरेश चौधरी का चालक व चपरासी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए थे। दोनों सुरेश चौधरी के नाम पर राशि ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें