फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर उपचुनाव: गांव खैरमपुर में BJP नेता कुलदीप और प्रत्याशी भव्य के काफिले को दिखाए काल झंडे

Sun, 16 Oct 2022 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

ग्रामीणों ने स्कूल बंद करने पर विरोध किया। पूर्व विधायक के समर्थकों पर गाली-गलौज करने का आरोप है। गांव में चुनाव प्रचार के लिए पिता-पुत्र पहुंचे थे।
विज्ञापन
कुलदीप व भव्य बिश्नोई के काफिले को काले झंडे दिखाते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के गांव खैरमपुर में रविवार को ग्रामीणों ने भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक कुलदीप और आदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के काफिले को काले झंडे दिखाए। पिता-पुत्र गांव में चुनाव प्रचार के लिए आए थे। उधर काफिले का विरोध करने वाले ग्रामीणों ने कुलदीप समर्थकों पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की तबादला नीति के तहत गांव खैरमपुर के राजकीय उच्च विद्यालय से 6 शिक्षकों का तबादला कर दिया गया। अब स्कूल में सिर्फ दो ही शिक्षक बचे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल में और शिक्षकों की तैनात की जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। कुछ ग्रामीण स्कूल के गेट के सामने पिछले 40 दिनों से धरने पर बैठे हैं।

दिनेश गरुवा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे कुछ कुलदीप बिश्नोई के समर्थक उनके पास आए और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। यही नहीं वह हाथापाई पर भी उतारू हो गए। इसी के साथ उन्होंने फैसला किया कि वह कुलदीप बिश्नोई को काले झंडे दिखाएंगे।
विज्ञापन


इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि पूर्व विधायक कुलदीप का काफिला गांव की तरफ ही आ रहा है। इस पर वह भागकर गए और वहां से गुजर रहे कुलदीप व भव्य बिश्नोई के काफिले को काले झंडे दिखाए। दिनेश ने बताया कि धरने से कुछ दूरी पर कुलदीप बिश्नोई का चुनाव प्रचार कार्यक्रम था।

लेकिन बावजूद इसके उन्होंने धरने पर बैठे लोगों की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि इसी तरह से उनका विरोध जारी रहेगा। वह वोट की चोट से सरकार को सबक सिखाएंगे। इस मौके पर प्रदीप कुलहड़िया, बजरंग सरोहा, अरुण सुथार, मोनी सरोह, रामस्वरूप धतरवाल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें