अग्रोहा। रविवार सुबह अयाल्की गांव के समीप बाइक ट्रैक्टर से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गई। व दो अन्य युवकों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस को दिये ब्यान में जांडवाला सौत्र निवासी अशोक ने बताया कि वह दसवीं कक्षा में पढ़ता है। रविवार को अपने दोस्त सौरभ, तुषार, मनदीप के साथ बाइक पर गांव से फतेहाबाद जा रहे थे। रास्ते में अयाल्की गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने 15 वर्षीय तुषार, 13 वर्षीय सौरभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अशोक व मनदीप को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। मेडिकल के सीएमओ डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बनी है। पुलिस को मामले से अवगत करा दिया है। संवाद