फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी खिलाड़ियों की डाइट और खेल तकनीक बेहतर, हमें भी इसकी जरूरत

विज्ञापन
बॉक्सर जमुना बोरा। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। विदेशी खिलाड़ियों की डाइट और खेलने की तकनीक हमसे बेहतर है। हालांकि हमारे कोच ट्रेनिंग देने में परफेक्ट है, लेकिन विदेशी कोच का प्रैक्टिस कराने का तरीका अलग है। आज के समय में खिलाड़ी विदेशी कोच को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। यह कहना है कि असम की खिलाड़ी जमुना बोरा। वर्ष 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली जमुना वीरवार को हिसार में आयोजित 5वीं एलिट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचीं।
विज्ञापन

संवाददाता से खास बातचीत में जमुना बोरा ने कहा कि कोरोना के कारण उनके खेल पर काफी असर पड़ा है। प्रैक्टिस तो दूर, घर से बाहर तक नहीं निकले। किसी न किसी तरह घर पर रहकर प्रैक्टिस की। प्रतियोगिता से एक महीने पहले ही टीम के साथ प्रैक्टिस की और रिंग में उतरने आ गईं। उन्होंने कहा कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन हमें घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे आज के समय में खेल में करिअर बना सकते हैं।
कोरोना ने प्रभावित किया गेम : मोहम्मद अली
रेलवे टीम के साथ पहुंचे कोच मोहम्मद अली ने बताया कि कोरोना ने खेल को काफी प्रभावित किया है। डेढ़ साल तक खिलाड़ी प्रैक्टिस से दूर रहे। खिलाड़ियों का कोरोन काल काफी टफ रहा। लॉकडाउन के कारण खिलाड़ियों ने अपने स्तर पर घर पर रहकर अभ्यास जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें