फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर जालसाजों से रहें सतर्क, त्योहार मनाएं होकर बेफिक्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। त्योहारी सीजन में लोगों को सतर्क रहने की ज्यादा आवश्यकता है। त्योहारी सीजन में लोग खरीदारी अधिक करते हैं। ऐसे में साइबर ठग भी अपना जाल बिछाना शुरू कर देते हैं। इसलिए खरीदारी के साथ ही सतर्कता बरतें और बेफिक्र होकर त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

साइबर ठगों द्वारा कई सोशल साइट्स पर सामान की खरीद-फरोख्त के माध्यम से ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। त्योहारी सीजन में भी साइबर ठग इसी तरह फर्जी साइट्स बनाकर या फर्जी फोन नंबर के आधार पर लुभावने ऑफर दे सकते हैं। अच्छे ऑफर देखकर उपभोक्ता उसमें रुचि दिखाकर ठगी का शिकार हो सकता है। ऐसे में किसी भी साइट से ऑनलाइन ऑर्डर बुक करने से पहले पूरी तरह जांच कर लेना अनिवार्य हो जाता है।
ठगी होने पर तत्काल करें साइबर थाने में शिकायत
उल्लेखनीय है कि साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए रेज के अंतर्गत साइबर क्राइम थाने खोले गए हैं। हिसार में सेक्टर-14 में स्थित साइबर क्राइम थाना खुले करीब 10 महीने हो चुके हैं। अब तक यहां साइबर ठगी के 11 मामले दर्ज हो चुके हैं। हालांकि ये आंकड़ा विभागीय है। वास्तव में ये आंकड़ा कहीं अधिक हो सकता है। क्योंकि छोटी-मोटी ठगी के शिकार कुछ लोग केस दर्ज करवाने से परहेज करते हैं। या स्वयं ही भविष्य के लिए सतर्क हो जाते हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल ने लोगों से अपील की कि कि लोगों को ठगी से बचने के लिए सावधानी जरूरी है। ऑनलाइन खरीदारी और लेनदेन में पूरी सतर्कता बरतें। अगर ठगी हो जाती हे तो तत्काल साइबर क्राइम थाने में शिकायत करें।
विज्ञापन

इस तरह ठगी करते हैं ठग
साइबर ठग कभी बैंक कर्मी बनकर तो कभी क्रेडिट कार्ड या एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर ठगी करते हैं। कई बार फर्जी विज्ञापन निकालकर उस पर भारी छूट देकर भी ठगी कर लेते हैं। कई बार साइबर ठग लुभावने लिंक तैयार कर मोबाइल पर भेजते हैं। ऐसे में उस लिंक पर क्लिक करते ही खाते में से राशि उड़ जाती है।
इस तरह बरतें सावधानी
-फोन करने वाले किसी भी अंजान शख्स को अपने बैंक खाते संबंधी जानकारी न दें।
- किसी भी योजना की पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही अकाउंट की डिटेल फार्म में भरें।
- एटीएम कार्ड का पासवर्ड या सीवीवी नंबर किसी को न दें।
- अपने सामने ही क्रेडिट या डेबिट कार्ड स्वैप करवाएं।
- हर तीन से चार महीने में अपने बैंक खाता संबंधी कार्ड के पासवर्ड बदलते रहें।
महीने के पहले बुधवार को करना होगा जागरूक
साइबर क्राइम थाना पुलिस को भी एडीजीपी हरियाणा की ओर से निर्देश जारी हुए हैं। निर्देशानुसार अब साइबर क्राइम थाना पुलिस को प्रतिमाह पहले बुधवार को किसी स्कूल या कॉलेज में जाकर छात्रों व स्टाफ को जागरूक करना होगा। इसी कड़ी में तीन नवंबर को भी हिसार के ही किसी स्कूल या कॉलेज में साइबर क्राइम थाना पुलिस को जागरूकता अभियान चलाना था, लेकिन अवकाश के चलते अब ये अभियान किसी गांव में यो मोहल्ले में चलाया जाएगा।
भुगतान करते समय बरतें सावधानी
आईजी के निर्देशानुसार जागरूकता अभियान समय-समय पर चलाया जा रहा है। त्योहारी सीजन में साइबर ठग सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को स्तर्क रहने की जरूरत है। ऑनलाइन पेमेंट के समय बरतें सावधानी।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर राजपाल, साइबर क्राइम थाना प्रभारी, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें