फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवक तेज होने से पहले ही बाजरे का भाव गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नई अनाजमंडी में सोमवार को भी कोई किसान मूंग लेकर नहीं पहुंचा। वहीं 65 किसान 1050 क्विंटल बाजरा लेकर पहुंचे, जोकि प्राइवेट रेट पर बेचा गया। बाजरे का भाव भी गिर गया है। कुछ दिन पहले बाजारा 1400 से 1500 के बीच था। सोमवार को मंडी में बाजरा 1115 से 1341 के बीच बिका।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के असिस्टेंट सेक्रेटरी भरत सिंह का कहना है कि अभी मूंग गीली है और कंबाइन से निकाली जा रही है। ऐसे में हो सकता है कि किसी किसान ने अभी तक मूंग बेचने के लिए पोर्टल खरीद पर तिथि निर्धारित न की हो। उन्होंने बताया हमारी ओर से तैयारी पूरी है। जब भी किसान मंडी में मूंग लेकर पहुंचेंगे तभी खरीद ली जाएगी।
मंडी में सोमवार को 1050 क्विंटल बाजरा लेकर किसान पहुंचे। असिस्टेंट सेक्रेटरी के अनुसार बाजरा प्राइवेट रेट में 1115 रुपये से लेकर 1341 रुपये में बिका है। उन्होंने बताया कि अभी तक बाजरा की खरीद को लेकर उनके पास मुख्यालय से कोई नई पॉलिसी नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से एक अक्तूबर से मूंग की सरकारी खरीद शुरू कर दी थी मगर अभी तक कोई भी किसान मूंग लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें