फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या को लेकर गांव आदमपुर के ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
किसान नायब तहसीलदार को ज्ञापन देने पहुंचे। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। आदमपुर गांव व आस-पास के क्षेत्र में बारिश के कारण फसलों में जलभराव से हुए भारी नुकसान की भरपाई को लेकर गांव आदमपुर के किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा को उपायुक्त, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, निदेशक कृषि विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। नायब तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में गांव आदमपुर के सरपंच अतर सिंह ज्याणी, नरषोत्तम बिश्रोई ,राजेंद्र सिंह ज्याणी, भागमल बिरट, ओमप्रकाश, आत्माराम गोदारा, रामचंद्र, धर्मपाल खीचड़, सियाराम सिंवर, सुभाष सिंवर, गोनाराम, सुरेश कुमार, संतलाल, पुष्पेंद्र, विष्णु, सुभाष, बंसीलाल, हनुमान, सुशील नंबरदार ने बताया कि पिछले माह से जारी भारी बारिश के कारण उनके घरों, ढाणियों व खेतों में पानी भर गया है। जिसके कारण जहां घरों को नुकसान हुआ हैं। वहीं खेतों में पक कर खड़ी फसलें नरमा, ग्वार, मूंगफली, मूंग भी बर्बाद हो गई हैं। फसलों के नष्ट होने से उन पर भारी आर्थिक व मानसिक संकट आ गया है। इसलिए वे सरकार से मांग करते हैं कि उनकी तुरंत गिरदावरी करा कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें