फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिव परीक्षा में नकल मामले में एक और आरोपी गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ग्राम सचिव परीक्षा में नकल मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने करनाल के हसनपुर निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 9 जनवरी 2021 को केस दर्ज हुआ था। इससे पहले पुलिस परमजीत, रविंद्र व अंकित सहित 17 अन्य आरोपियों को उपरोक्त अभियोग में जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी रोहित ने हरियाणा कर्मचारी आयोग द्वारा आयोजित ग्राम सचिव पद की परीक्षा में नकल करने की कोशिश करने के लिए दिल्ली से वायरलेस सेट और डिवाइस खरीद कर लाया था। वायरलेस सेट और डिवाइस सेट जिला करनाल के कोहंड निवासी परमजीत को देने थे। परमजीत ने लेने से मना कर दिया था। परमजीत की निशानदेही पर रोहित को गिरफ्तार किया है। परमजीत उपरोक्त अभियोग में पहले से गिरफ्तार आरोपी बटाना निवासी रविंद्र व अंकित का दोस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें