हिसार। पिछले लंबे समय से आंदोलन चला रही आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने वीरवार को विभागीय मंत्री कमलेश ढांडा का पुतला फूंका। इस दौरान महिलाओं ने लघु सचिवालय के समक्ष धरनास्थल पर सरकार व मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और शुक्रवार को हिसार नगर निगम में मेयर का घेराव करने का ऐलान भी किया।
वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी महिलाएं अपने हक व गरीब बच्चों के भविष्य के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों को एनजीओ के अधीन कर दिया गया तो आंगनबाड़ी केंद्रों में गरीब बच्चों की उपेक्षा होगी। आंगनबाड़ी केंद्र में ही गरीब बच्चों की शिक्षा की नींव रखी जाती है। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान बिमला राठी ने की जबकि राजबाला सहारन व कमलेश बूरा ने संचालन किया। धरने में धीरणवास से चमेली, कमलेश, सुमन, मंजू, राजबाला, गीता, भिवानी रोहिला से लीलावती, सवेरा, ममता, कांता, रोशनी, रेखा, बीरमती, रावलवास कलां से नीतू, सुनीता, पिंकी, सुनीता, गावड़ से गीता, सुशीला, सुमन, सावित्री, सोबाई, बिमला, सुमित्रा, गोरछी से संतोष, जोगिंद्रा, शकुंतला, सुनीता, राजबाला, सुनीता, मीना, रवीना, संतोष, बबली, हिसार अर्बन से सविता, दयावंती, राजपति, कमलेश, कोशल्या, माया, उर्मिला, शाहपुर से सुमित्रा, प्रोमिला, सरोज, कमलेश, इंद्रा, डोभी से सुशीला, सुमन, सरोज, विनोद, दर्शना, सरोजबाला, सुशीला, गीता, दर्शना, सोथा से कैलाशो, संतोष, सुशीला, संतोष, बाड़ा से प्रमिला, सुमन, सरसाना से निर्मला, सुमन, ज्ञानपुरा से राजबाला, सविता, पनिहारी से कमलेश, मूर्ति, सुदेश, बिमला, नीलम, बिमला, धोली, कृष्णा, कमलेश, शकुंतला, बयानाखेड़ा से रोशनी, गोगी, सुदेश, मधु, हरिकोट से पिंकी, सुनीता, गगनदीप कॉलोनी से सुनीता, कविता, चंदन नगर से केलापती, शीला आदि मौजूद रही।