फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट बाइक के शौक ने बनाया साइबर ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। टावर लगाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी हिसार के देव वाटिका निवासी आशीष को रेवाड़ी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को रेवाड़ी पुलिस बुधवार को हिसार लेकर आई थी। आरोपी से पुलिस ने 29 लाख रुपये और 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आशीष बुलेट बाइक रखने का शौकीन है। ठगी की रकम से उसने सबसे पहले डेढ़ लाख रुपये की बाइक खरीदी। इसके अलावा पत्नी के लिए आभूषण बनवाए थे।
विज्ञापन

रेवाड़ी के डीएसपी मोहम्मद जमाल ने बताया आरोपी ने जुलाई में रेवाड़ी के गांव मुमताजपुर निवासी रविंद्र कुमार को मोबाइल टावर लगवाने का झांसा दिया था। इसके बाद ऑनलाइन करीब साढ़े 7 लाख रुपये ऐंठ लिए। खुद को बैंक अधिकारी बताकर आशीष कई लोगों से ठगी कर चुका है। रविंद्र ने आरोपी के खिलाफ 7 जुलाई को रेवाड़ी साइबर थाने में केस दर्ज कराया था। आरोपी से पुलिस ने 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी से एक लैपटॉप, 6 एटीएम कार्ड, 2 बैंक पासबुक बरामद की। आरोपी ने 6 से ज्यादा ठगी की वारदात कुबूली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें