फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन व एनएसओ का संयुक्त रक्तदान शिविर 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रोडवेज के ट्रेनिंग सेंटर में अमर उजाला फाउंडेशन 18 अक्तूबर को नेशनल सोशल आर्गेनाइजेशन एनजीओ के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाएगा। एनएसओ के राष्ट्रीय महासचिव बलराज खुंडिया ने बताया कि शिविर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगा। मेयर गौतम सरदाना मुख्य अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन

खुंडिया ने बताया कि शिविर के लिए हेल्पलाइन नंबर 98522-50003, 98961-14494 पर पंजीकरण कराया जा सकता है। शिविर में रोडवेज ट्रेनिंग स्कूल के इंचार्ज सतीश व अन्य कर्मियों का विशेष सहयोग रहेगा। नागरिक अस्पताल में हर रोज गर्भवती महिलाओं को 10 से 12 यूनिट रक्त की जरूरत है। इसके अलावा सर्जरी, एनीमिया व थैलेसीमिया मरीजों को ब्लड की जरूरत पड़ती है। ब्लड बैंक में ए प्लस व बी प्लस ग्रुप की यूनिट की उपलब्धता कम है। वहीं, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. इंदू यादव ने बताया कि ब्लड की कमी नहीं है। शनिवार को कैंप से 100 यूनिट ब्लड आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें