फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता : 97 किलो में मनीष, 76 किलो में पूजा ने मारी बाजी

विज्ञापन
महाबीर स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते पहलवान। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। महाबीर स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता करवाई गई। हिसार डिस्ट्रिक्ट रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता में विभिन्न भारवर्ग में महिला और पुरुष पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले हुए। 76 किलो भार वर्ग में पूजा अव्वल रही। अब प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी बहादुरगढ़ में 23 व 24 अक्तूबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
कुश्ती कोच नरेंद्र कुंडू ने बताया कि लड़कियों के फ्री स्टाइल मुकाबले में 50 किलोग्राम भारवर्ग में कुसुम प्रथम और ज्योति द्वितीय रही। इसी प्रकार 53 किलोग्राम भारवर्ग में अंकुश ने बाजी मारी। रजनी दूसरे स्थान पर रही। 55 किलोग्राम भारवर्ग में अंजू प्रथम व सोनू द्वितीय, 57 किलोग्राम भारवर्ग में वंदना प्रथम व पूजा द्वितीय, 59 किलोग्राम भारवर्ग में मंजू प्रथम व कामना दूसरे स्थान पर रही। वहीं 62 किलोग्राम भारवर्ग में पवित्रा प्रथम व प्रीति द्वितीय, 65 किलोग्राम भारवर्ग में रीतु प्रथम व मुस्कान दूसरे स्थान पर रही। 68 किलोग्राम भारवर्ग में सोनिका प्रथम, 72 किलोग्राम भारवर्ग में रविता प्रथम व अंजलि द्वितीय रही। इसी प्रकार 76 किलोग्राम भारवर्ग में पूजा प्रथम रही। लड़कों के फ्री स्टाइल में 57 किलोग्राम भारवर्ग में कुलदीप, 61 किलोग्राम भारवर्ग में मंदीप, 65 किलोग्राम भारवर्ग में प्रदीप, 70 किलोग्राम भारवर्ग में चंद्रमोहन, 74 किलोग्राम भारवर्ग में अंकित, 79 किलोग्राम भारवर्ग में सुशांत, 86 किलोग्राम भारवर्ग में नरेश, 92 किलोग्राम भारवर्ग में प्रवीण और 97 किलोग्राम भारवर्ग में पवन प्रथम रहे। वहीं ग्रीको रोमन में 55 किलोग्राम भारवर्ग में प्रदीप, 60 किलोग्राम भारवर्ग में विकास, 63 किलोग्राम भारवर्ग में विश्वास, 67 किलोग्राम भारवर्ग में दीपक, 72 किलोग्राम भारवर्ग में अमन कुमार, 77 किलोग्राम भारवर्ग में विजेंद्र, 82 किलोग्राम भारवर्ग में साहिल, 87 किलोग्राम भारवग में सोनू और 97 किलोग्राम भारवर्ग में मनीष ने बाजी मारी। इस अवसर पर एसोसिएशन के सेक्रेटरी पूर्व जिला खेल अधिकारी सुभाष सोनी, प्रधान हवा सिंह ख्यालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें