फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार की सूचना पर रेड: हिसार में बरवाला के होटल से चार युवतियां और होटल मैनेजर गिरफ्तार

Sun, 31 Oct 2021 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला (हिसार)

सार

देह व्यापार की सूचना पर हिसार के बरवाला में एक होटल पर छापामारी पुलिस ने की है। इस होटल पर पहले भी रेड हो चुकी है। अब पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है। होटल मैनेजर को भी पकड़ा गया है। पुलिस एक अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरवाला शहर के हिसार मार्ग पर स्थित महाराजा होटल में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ रात के समय रेड की। इस दौरान मौके पर पुलिस को होटल में चार युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं। पुलिस ने होटल को रेंट एग्रीमेंट के तहत चला रहे जिला फतेहाबाद के गांव गोरखपुर निवासी मोंटी व हिसार कैंप चौक के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी मैनेजर रोहित के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा दिवस विशेष: सीएम मनोहर लाल बोले-मिलकर रहेगा एसवाईएल का पानी, हर जिले में बनाएंगे मेडिकल कॉलेज

पुलिस ने रोहित को मौके से काबू किया है। मामले की सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार मौके पर पहुंचे व होटल परिसर की तलाशी ली। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के सभी होटल मालिकों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि पिछले कई दिनों से शहर के कई होटलों में देह व्यापार का कारोबार किए जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी। थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने इस पर संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत में बड़ा हादसा: खेवड़ा गांव के पास 12वीं कक्षा के दो छात्रों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत

पुलिस ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। होटल महाराजा पर इससे पूर्व में भी पुलिस की रेड पड़ चुकी है। पुलिस ने होटल मैनेजर रोहित को रविवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि होटल को रेंट एग्रीमेंट के तहत चला रहे गांव गोरखपुर निवासी मोंटी को पुलिस तलाश रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें