जींद में दरिंदगी की वारदात सामने आई है। मामा के घर में सो रही 15 साल की लड़की के साथ एक नाबालिग और एक अन्य युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद फरार होने पर उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में मकान में घुसकर 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी योगेश व दूसरे नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। बाद में कोर्ट के आदेश पर एक को जेल तो दूसरे को सुधार गृह भेज दिया। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मामा के घर रहती है और वहीं पर पढ़ाई करती है।
वह फिलहाल 11वीं कक्षा में पढ़ रही है। वह कुछ ही दिन पहले अपने गांव में आई थी। 27 अक्तूबर रात को जब वह अपने घर में सो रही थी कि करीब 11 बजे गांव का ही योगेश और एक अन्य नाबालिग युवक वहां आ गए। युवकों ने उसका मुंह दबाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
सदर पुलिस ने आरोपी योगेश और नाबालिग युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने के आरोप में पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। बाद में अदालत के आदेश पर एक को जेल और दूसरे को सुधार गृह भेज दिया।