फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोजगार की मांग को लेकर 'आप' ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आम आदमी पार्टी (आप) ने रोजगार की मांग पर यहां के फव्वारा चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी कार्यकर्ता अपने हाथों में ‘कहां है मेरा रोजगार-जवाब दो खट्टर सरकार, युवा पूछे रोजगार पर सवाल-जवाब दो मनोहरलाल, नहीं दे सकते रोजगार तो इस्तीफा दो मनोहरलाल, उखाड़ देंगे वो सरकार, जो दे न सके रोजगार’ जैसे नारे लिखी तख्तियां लिए थे। पार्टी ने फव्वारा चौक से रानी लक्ष्मीबाई चौक तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




प्रदर्शन में मुख्य वक्ता पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष पवन फौजी ने कहा कि युवाओं के सामने वर्तमान में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। सरकार ग्रुप सी व ग्रुप डी में कुछ हजार नियुक्तियां करके ढिंढोरा पीट रही है लेकिन सरकार जवाब दे कि जब ग्रुप सी व ग्रुप डी के लिए हाई क्वालिफाइड युवा फार्म भरकर नौकरियां पाने का प्रयास कर रहे हैं। रोजगार के मसले पर जवाब मांगने करनाल गए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं पर सरकार ने बेरहमी से लाठीचार्ज करवाया। आम आदमी पार्टी इससे डरने वाली नहीं है। इस मौके पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा, प्रदेश प्रवक्ता मनोज राठी, संजय सातरोड़िया, पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष कुंडू, युुवा जिला अध्यक्ष विरेंद्र नरवाल, डॉ. दिव्या मेहता, रेनू चहल, संजय बूरा, एडवोकेट विरेंद्र शर्मा, सतबीर झाझड़िया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें