फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर किराना स्टोर संचालक से 8 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। कुलाना मोड़ के पास मंगलवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर किराना स्टोर संचालक से आठ हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दयाल सिंह कॉलोनी निवासी रामफल ने बताया कि कुलाना मोड़ के समीप उसकी श्री बालाजी किराना स्टोर के नाम दुकान है। घटना के समय वह दुकान पर अकेला था। शाम साढ़े सात बजे बाइक सवार तीन युवक उसकी दुकान पर आए। सभी ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। दो युवक दुकान में आए और पिस्तौन तान दी। इसके बाद दूसरा युवक ने गल्ले से नकदी निकाली और फरार हो गए। सूचना मिलने पर सिटी थाना एसएचओ, सीआईए वन व टू की टीम और सिसाय पुल पुलिस चौकी के इंचार्ज घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस की मानें तो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की कोशिश की जाएगी।
तीन दिन पहले ही हुई थी लूट की एक घटना
तीन दिन पहले ही दो बदमाशों ने शहर में जींद बाईपास रोड पर स्थित नारंग फिलिंग स्टेशन पर फायरिंग कर 25 हजार रुपये लूटे थे। इस मामले में भी पुलिस को अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें