फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 रेलगाड़ियां अप-डाउन, अभी 8 का इंतजार

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो (संवाद) - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने पर रेलवे ने 56 ट्रेनों का संचालन शुरू करवा दिया है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की रौनक लौट आई है। हालांकि अभी यात्रियों को आठ ट्रेनों का बेसब्री से इंतजार हैं, जिनमें हिसार से लुधियाना और दिल्ली जाने वाली ट्रेन शामिल हैं। उधर, रेलवे ने दो लंबी दूरी की दुरंतों एक्सप्रेस और फिरोजपुर-अगरतला एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है, जो हिसार से होकर गुजरती हैं।
विज्ञापन

उधर, यात्री प्रमोद सैनी, अजय, प्रशांत आदि ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से जो ट्रेनें चल रही हैं, उनमें दोगुना किराया भरना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी जेब पर काफी असर पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि अब ट्रेनों में पहले की ही तरह यात्रियों की भीड़ सफर करना शुरू हो गई है, लेकिन किराया कम नहीं हो रहा है। यात्रियों ने किराया घटाने की मांग की है।
फिलहाल यह ट्रेन नहीं चल रहीं
- सुबह 4 बजे : हिसार से लुधियाना
- सुबह 8 बजे : हिसार से लुधियाना
- रात12:45 बजे : हिसार से अमृतसर
- दोपहर 2 बजे : हिसार से दिल्ली वाया लोहारू, रेवाड़ी, गुरुग्राम होकर जाने वाली
यात्री नहीं लगा रहे मास्क, स्टेशन पर भी नहीं कोई इंतजाम
भले ही कोरोना के केस कम हो गए हैं, लेकिन यात्री लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्री मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न स्टेशन पर कोरोना से बचाव करने को लेकर कोई इंतजाम है। ऐसे में रेलवे अधिकारियों और यात्रियों की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

फिलहाल 56 ट्रेनों का अपडाउन हैं। अभी आठ ट्रेनें बंद पड़ी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यात्रियों को बंद पड़ी ट्रेनों की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। - केएल चौधरी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें