फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर-100 के लिए 403 आवेदन, 4 को होगी परीक्षा, ऑनलाइन मिलेंगे एडमिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शिक्षा निदेशालय के सुपर-100 कार्यक्रम के सत्र 2022-24 के लिए जिले के 403 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। 4 जून को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए सुशीला भवन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड वीरवार को ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड व स्कूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इस बार ऑफलाइन परीक्षा होगी, जबकि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल ऑनलाइन परीक्षाएं हुई थी। सुपर-100 कार्यक्रम के सत्र 2022-24 के लिए पूरी एडमिशन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहला चरण 4 जून से 20 जून तक होगा व दूसरा चरण 24 जून से 10 जुलाई तक होगा। वर्ष 2021 में 450 विद्यार्थियों ने सुपर-100 के लिए आवेदन किया था। 2020 में हरियाणा में सबसे ज्यादा 383 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम के लिए आवेदन किया था। परीक्षा के बाद कागजातों की जांच की जाएगी। इसके आधार पर छात्रों को रेवाड़ी और पंचकूला सेंटर में जगह दी जाएगी। छात्रों को सरकार की तरफ से नीट और जेईई के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
ये पूरा शेड्यूल
04 जून को परीक्षा होगी।
20 जून को पहले चरण का परीक्षा परिणाम आएगा।
24 जून से 8 जुलाई तक ऑरिएन्टेशन प्रोग्राम होगा।
10 जुलाई को दूसरे चरण का परीक्षा परिणाम आएगा।
15 जुलाई को कक्षाएं आरंभ होगी।
ये है सुपर-100 कार्यक्रम
शिक्षा विभाग के सुपर-100 कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सरकार की ओर से आईआईटी या जेई एडवांस व एनईईटी, मेडिकल की दो साल निशुल्क कोचिंग दी जाती है। शिक्षा विभाग की ओर से मेडिकल और नॉन मेडिकल के 100 विद्यार्थियों का चयन अलग-अलग जिलों से किया जाता है। मेडिकल और नॉन मेडिकल दोनों ही वर्गों में टॉप 50-50 छात्रों को इसमें जगह दी जाती हैं। परीक्षा के बाद कागजातों की जांच की जाएगी। इसके आधार पर छात्रों को रेवाड़ी और पंचकूला सेंटर में जगह दी जाएगी। उनके रहने-खाने का प्रबंध भी सरकार की ओर से होता है।
विज्ञापन

4 जून को सुपर-100 की परीक्षा होगी। सुशीला भवन गवर्नमेंट स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एडमिट कार्ड ऑनलाइन जबकि परीक्षा ऑफलाइन होगी। दिए गए लिंक पर जाकर विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा शुरू होने से करीब 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। एडमिट कार्ड के बगैर प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। - जगदीश जाखड़, जिला गणित विशेषज्ञ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें