फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: जिले में जाएगा 400 बेड का आधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी जानकारी

Sun, 06 Feb 2022 09:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने हिसार में 400 बेड का अस्पताल बनाए जाने की जानकारी दी। सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारियों को जगह बताने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हिसार में 400 बेड का आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. रतना भारती एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को जगह सुझाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


अनिल विज रविवार को यहां वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. योगेश बिदानी के आवास पर अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। वे हिसार में आरएसएस के पूर्व प्रांत संघचालक मेजर करतार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। उनके अंतिम संस्कार के बाद भाजपा नेता डॉ. योगेश बिदानी के आवास पर पहुंचे। अनिल विज ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

इस दौरान अनेक लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं, जिनके निवारण के आदेश उन्होंने अधिकारियों को दिए। स्वास्थ्य सुविधाओं पर बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि वे हिसार में 400 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सीएमओ डॉ. रत्ना भारती से कहा कि वे इस अस्पताल के लिए जगह सुझाएं, ताकि जल्द से जल्द इस पर काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


अनिल विज ने अन्य मसलों पर भी चर्चा की और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रत्ना भारती, डीएसपी जोगेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, संजय सेहरा, विजय नागपाल, संजीव रेवड़ी, प्रोमिला पूनिया, राजू तंवर, सुनील ऐलावादी, विक्रांत जैन, नवीन कुमार, सुमित कुमार, आदित्य ऐलावादी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें