फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 हजार 83 विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए करवाया था रजिस्ट्रेशन, बिना परीक्षा दिए सभी पास

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से सोमवार को बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। चूंकि इस बार कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकी। ऐसे में बोर्ड की तरफ से सभी विद्यार्थियों को पास किया गया है। यह बोर्ड के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत आया है। जिले से इस बार 18 हजार 83 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और सभी विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। इसके अलावा 535 विद्यार्थियों ने प्राइवेट विद्यार्थी के तौर पर रजिस्ट्रेशन करवाया था। ये सभी भी पास हुए हैं। उधर पिछले 9 वर्षों के जिले के परीक्षा परिणाम पर नजर डाले तो यह अभी तक सबसे ज्यादा परिणाम रहा।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन में अव्वल रहा हिसार जिला
हालांकि इस बार सभी जिलों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। मगर रजिस्ट्रेशन करने वालों की संख्या की बात करें तो इस मामले हिसार जिला टॉप पर रहा। जिले से 18 हजार 83 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस मामले में सोनीपत दूसरे नंबर है। यहां से 15 हजार 234 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। 14 हजार 875 विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन के साथ जींद जिला तीसरे नंबर पर रहा।
9 वर्षो का जिले का परीक्षा परिणाम
वर्ष-परिणाम (प्रतिशत में)
2021 100.00
2020 80.28
2019 78.27
2018 66.88
2017 67.49
2016 61.57
2015 51.82
2014 70.92
2013 53.73
फोटो 37
- मेरे 98.0 प्रतिशत अंक आए हैं। मेरे पास कला संकाय थी। हालांकि मैं पूरे 100 प्रतिशत अंक लेना चाहती थी। परीक्षा होती तो ज्यादा अच्छा होता। पिछले महीने ही मेरे पापा का बीमारी से देहांत हो गया। वह मुझे आईएएस ऑफिसर बनाना चाहते थे। मैं उनके इस सपना को पूरा करूंगी।
विज्ञापन

सीमा, जीएसएसएस, मॉडल टाउन
फोटो 38
मेरे विज्ञान संकाय में 95.2 प्रतिशत अंक आए हैं। मैं इन नंबरों से संतुष्ट हूं। वैसे परीक्षा होती तो ज्यादा अच्छा होता। परीक्षा से विद्यार्थियों का सही तरीके से मूल्यांकन होता। फिलहाल मैं नीट की तैयारी कर रहा हूं।
साहिल आर्य, जीएसएसएस मॉडल टाउन
फोटो 40
- दसवीं के मुकाबले बारहवीं का मूल्यांकन का तरीका सही रहा। इसमें दसवीं व 11वीं कक्षा के प्रदर्शन को भी शामिल किया गया, जिससे विद्यार्थी का सही तरीके से आंकलन हुआ। हालांकि परीक्षा होती तो ज्यादा अच्छा होता।
रोशनी देवी, प्राचार्या, जागृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल
फोटो 39
- जिस तरह से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया, उसे और बेहतर विकल्प नहीं हो सकता। मूल्यांकन में तीन कक्षाओं के प्रदर्शन को आधार बनाया गया, जो एकदम सही है।
विज्ञापन

आरएस सिंधु, निदेशक, होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें