फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ऐंठे 18 लाख रुपये, महिला समेत दो अफ्रीकी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक महिला समेत पश्चिम अफ्रीका के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक लैपटॉप व मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने पश्चिम अफ्रीका हाल दिल्ली के बुराड़ी निवासी लोगनन लजारे, सिस एबो और गुवाहाटी निवासी हाल बुराड़ी निवासी रोजवेफी को दिल्ली के बुराड़ी से काबू किया है। पुलिस ने मंगलवार को उन्हें सीजेएम शिफा की अदालत में पेश किया, जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, दोनों अन्य आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिकवरी के लिए आरोपियों को दिल्ली लेकर गई है।
विज्ञापन

मामले के संबंध में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार सैनी ने 6 जनवरी को हिसार शहर थाने में केस दर्ज करवाया था। अश्वनी कुमार सैनी ने बताया था कि उसने अपने बेटे को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजना था। इस बारे में फेसबुक पर दोस्त बनी सोनिया वाल्टर नाम की महिला से बात हुई। सोनिया ने उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये मांगे तो असमर्थता जताने पर सोनिया ने फंड के नाम पर उसकी ओर से दिल्ली के एक कोरियर सर्विस में पार्सल भेजने को कहा। शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि सोनिया ने स्वयं को स्कॉटलैंड में सांसद व वकील के साथ किसी कंपनी में मैनेजर भी बताया था। सोनिया ने पार्सल पर कस्टम ड्यूटी, एंटी मनी लांड्रिंग, इनकम टैक्स के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए महिला समेत दो अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। महिला को न्यायिक हिरासत में भेजाग या है। टीम रिकवरी के लिए आरोपियों को दिल्ली लेकर गई है। - इंस्पेक्टर राजपाल, साइबर क्राइम थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें