फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: स्कूल जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े छात्र को डंपर ने रौंदा, भड़के लोगों ने किया साढ़े 3 घंटे हाईवे जाम

Wed, 27 Oct 2021 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा (हिसार)

सार

हिसार में स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे छात्र की हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। साढ़े तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। जाम की सूचना के बाद पुलिस मौके पर आई और लोगों से बात की। हादसा एक बजरी से भरे डंपर के नीचे आने से हुआ। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक शिवम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे फ्रांसी-लांधड़ी मोड़ पर लांधड़ी निवासी 16 वर्षीय 12वीं कक्षा के छात्र को बजरी से भरे डंपर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, ग्रामीणों ने हादसे के बाद हाईवे को साढ़े 3 घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में लांधड़ी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसके दो बेटे व एक बेटी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: कॉलेजों में अगले सत्र से एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ेंगे विद्यार्थी

उसका बेटा शिवम अग्रोहा के आरोही स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। सुबह स्कूल जाने के लिए वह अड्डे पर बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान फ्रांसी गांव की तरफ से आए तेज रफतार डंपर ने उसे रौंद दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, हाईवे जाम की सूचना मिलते ही अग्रोहा थाना प्रभारी मनोज कुमार, डीएसपी अभिमन्यु लोहान और डीएसपी नारायणचंद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस से ग्रामीणों ने कहा कि लांधड़ी-फ्रांसी मार्ग पर बजरी के प्लांट लगे हैं। इन प्लांटों को बंद कर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में डीएसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने रास्ता खोला। बता दें कि करीब एक महीने पहले भी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें-नारनौल: बिमला मर्डर केस में उम्रकैद की सजा के बाद भी हत्यारे गैंगस्टर पपला गुर्जर के चेहरे पर नहीं दिखी शिकन
विज्ञापन


पढ़ाई में होशियार था शिवम
परिजनों ने बताया कि शिवम पढ़ाई में होशियार था। उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं और चाचा संजय बिश्नोई राष्ट्रीय सेवक संघ अग्रोहा ब्लॉक के कार्यकर्ता हैं। कोरोना काल में शिवम ने गांव में गिलोय की बेल और सैनिटाइजर बांटे थे। वह गोसेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था।

ये भी पढ़ें-रोहतक में दो वारदात: सांघी में किरयाना व्यापारी को गोली मारी, मदीना में आपसी विवाद में फायरिंग

दो लोगों की जिंदगी कर गया रोशन
लांधड़ी रोड पर हादसे में जान गंवाने वाले छात्र शिवम के परिजनों ने मरणोपरांत उसकी आंखें दान कर दीं। मृतक छात्र की एक आंख सात साल की बच्ची सोनम और दूसरी आंख 65 वर्षीय लक्खा सिंह को दान दी गई है। अब इन दोनों की जिंदगी में भी रोशनी आ जाएगी।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें