फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में गर्मी का कहर: बिजली कट से बढ़ी दिक्कतें, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट; अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Sun, 15 Jun 2025 08:23 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

प्रदेश के शहरों में तीन से साढ़े तीन और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच घंटे तक अघोषित बिजली कट लग रहे हैं। यमुनानगर में बिजली कट से गुस्साए लोगों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारा बढ़ने के साथ बिजली कट ने प्रदेशवासियों की नींद उड़ा दी है। लगातार बढ़ते अघोषित कट का संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के जरिए सभी एसई से रोजाना रिपोर्ट तलब की है। इसमें किस क्षेत्र में कहां, कितने बजे और कितने समय तक बिजली कट लगा और इसके कारण की रोजाना रिपोर्ट मंत्री के दफ्तर में पेश करनी होगी। इन निर्देशों पर किसी तरह की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


प्रदेश के शहरों में तीन से साढ़े तीन और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच घंटे तक अघोषित बिजली कट लग रहे हैं। यमुनानगर में बिजली कट से गुस्साए लोगों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिजली कट के सवाल पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। प्रदेश में अधिकतम 16 हजार मेगावाट बिजली की आवश्यकता पड़ती है, इसकी पहले से व्यवस्था की गई है।

कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश
मंत्री विज ने कहा कि बिजली की आपूर्ति को लेकर ऊर्जा विभाग पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मांग से कम क्षमता वाले सभी ट्रांसफार्मरों को बदला जाए। इसी तरह अन्य ट्रांसफार्मरों को भी मजबूत किया जाए। विज ने कहा कि गर्मियां शुरू होने से पहले ही सभी सर्कल में ट्रांसफार्मर बैंक बनाए गए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए गाड़ी व स्टाफ भी सुनिश्चित किया जाए। हाल ही में चंडीगढ़ में हुई ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक में उन्होंने निर्देश दिए हैं कि बिजली की आपूर्ति सब जगह व्यवस्थित तरीके से होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें