फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लिए घी के सैंपल

Tue, 29 Oct 2013 10:14 PM IST
टोहाना (फतेहाबाद)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना में फेस्टिवल सीजन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को टोहाना में मिलावटी घी की आशंका के चलते विभिन्न दुकानों की चेकिंग की और घी के सैंपल लिए।
विज्ञापन


इससे दुकानदारों के बीच हड़कंप का माहौल बना रहा। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि बाजार में मिलावटी घी बिक रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एसडीएम से तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाकर बाजारों में छापामार कार्रवाई की।

टीम ने रतिया रोड स्थित घी विक्रेता स्वच्छ डेयरी व घंटाघर चौक के पास सुरेश कुमार भगवान दास की दुकानों से घी के सैंपल लिए।

एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि इन सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें