फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियों में फर्जीवाड़े के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा

Tue, 29 Oct 2013 10:11 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में 1983 पीटीआई भर्ती में फर्जीवाडे़ के दोषी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष व शिक्षक भर्ती बोर्ड के वर्तमान चेयरमैन नंदलाल पूनिया को तुरंत पद से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


इसी के चलते भारत की जनवादी नौजवान सभा, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया और जनवादी महिला समिति ने मंगलवार को फतेहाबाद में संयुक्त रूप से रोष प्रदर्शन किया।

इन संगठनों ने पीटीआई भर्ती में फर्जीवाड़े की निष्पक्ष व विश्वसनीय जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके मुख्यमंत्री से प्रदेश की जनता को जवाब दिए जाने की मांग भी की।

तीनों संगठनों ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंप कर तीनों संगठनों के सदस्य  अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए। एसएफआई के प्रदेशाध्यक्ष शाहनवाज ने कहा कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में भर्तियों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हरियाणा लोकसेवा आयोग, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, शिक्षक भर्ती बोर्ड और पुलिस भर्ती बोर्ड में मनमाने ढंग से अध्यक्ष व सदस्यों के पदों पर अयोग्य हैं।

चहेतों को नियुक्तियां देकर भर्तियों में भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े के लिए रास्ते खोले हैं। सरकार की इस गलत कार्यप्रणाली के चलते कई वर्षों से सरकारी विभागों में हजारों पद खाली पड़े हैं।

वहीं, दूसरी ओर हजारों योग्यता प्राप्त नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से पीटीआई भर्ती को हाईकोर्ट द्वारा भारी अनियमितताओं व फर्जीवाड़े के चलते रद्द किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की मंशा से साफ झलकता है।

दूसरी ओर हजारों योग्य उम्मीदवारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।  हरियाणा के विभिन्न विभागों में हुई भर्तियों में इसकी अनदेखी कर सरकार महिलाओं को दिए गए अधिकारों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें