फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: किसानों ने मनाया विश्वासघात दिवस और केंद्रीय बजट से हरियाणा को बड़ी आस

Mon, 31 Jan 2022 05:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

संयुक्त किसान मोर्चा सोमवार को देश भर में विश्वासघात दिवस मना रहा है। मोर्चा का केंद्र सरकार पर किसानों के साथ हुए समझौते का मान न रखने का आरोप है। यूनियनों ने जिला व तहसील स्तर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व हरियाणा में गन्ने की फसल में नए कीट ‘पिंक बोरर’ (गुलाबी छिद्रक) की पहचान की गई है। गौण श्रेणी का यह कीट धान व गेहूं की फसल में लगने वाला छिद्रक कीट है। गन्ना फसल पर इसका प्रभाव नहीं था किंतु पिछले तीन वर्षों में इसने गन्ने को भी निशाना बना लिया। पहले वर्ष इसका कम असर नगण्य रहा लेकिन पिछले दो वर्षों से इसका प्रादुर्भाव बढ़ रहा है। जांच में यह खेत में पैच रूप में पाया गया। भविष्य में इस कीट से फसल को अधिक क्षति पहुंचने की संभावना है। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


विश्वासघात दिवस: जिला और तहसील स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा सोमवार को देश भर में विश्वासघात दिवस मना रहा है। मोर्चा का केंद्र सरकार पर किसानों के साथ हुए समझौते का मान न रखने का आरोप है। यूनियनों ने जिला व तहसील स्तर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा गया है कि राष्ट्रपति महोदय, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले देश के किसानों ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी कानून को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी हासिल करने और अन्य किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक अभूतपूर्व आंदोलन चलाया। इस आंदोलन के चलते आपके हस्ताक्षर से तीन किसान विरोधी कानूनों को रद्द किया गया। पढ़ें विस्तृत खबर...

फतेहाबाद: किसानों ने विश्वासघात दिवस मनाते हुए लालबत्ती चौक से लघु सचिवालय तक किया रोष प्रदर्शन

हरियाणा के फतेहाबाद में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मांगों को अभी तक पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए जिले के किसानों के विभिन्न किसान संगठनों के सदस्यों ने विश्वासघात दिवस मनाया। किसान संगठनों के सदस्यों ने लालबत्ती चौक से लघु सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया, इसके बाद केंद्र सरकार का पुतला जलाया। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


हिसार: किसानों ने तीन घंटे तक घेरा लघु सचिवालय का गेट, फूंका पीएम का पुतला

हरियाणा के हिसार में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने सोमवार को लघु सचिवालय का घेराव किया। केंद्र सरकार पर मांगों को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए विश्वासघात दिवस मनाया। किसान करीब तीन घंटे लघु सचिवालय के गेट पर डटे रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर अपना रोष जाहिर किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पढ़ें विस्तृत खबर...

केंद्रीय बजट: निर्मला के पिटारे से हरियाणा को बड़ी आस, केंद्र की योजनाओं में मिलेंगे 63280 करोड़

पहली फरवरी को संसद में पेश होने वाले केंद्रीय बजट से हरियाणा को बड़ी सौगातों की उम्मीद है। प्रदेशवासियों के साथ गठबंधन सरकार की निगाहें भी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकी हुई हैं। उनके पिटारे से क्या निकलता है, उसके लिए अब मंगलवार का इंतजार है। वैसे केंद्र की अलग-अलग योजनाओं में 2021-2025 तक हरियाणा को 63280 करोड़ रुपये मिलने हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्री-बजट बैठक में राज्य की प्राथमिकताएं बताने के साथ ब्याज मुक्त 5000 करोड़ रुपये मांगे हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...

सोनीपत: किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता, आठ गांवों में भेंट किए 40 लाख

किसान आंदोलन के दौरान कुंडली-सिंघू बॉर्डर पर जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को प्रदेश सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। इसके लिए रविवार को सीएम मनोहर लाल के निर्देशानुसार भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली ने जिलाध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा व ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त के साथ मिलकर आठ गांवों के किसानों के परिजनों को 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि भेंट की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना भी दी। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें