अनुसूचित जाति पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ हांसी थाने में केस दर्ज किया गया है। केस गैर जमानती धाराओं में दर्ज किया गया है। वहीं कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस मरीजों पर हमलावर हो गया है। शुक्रवार को एक ही दिन में ब्लैक फंगस के 18 मरीजों की मौत हो गई है। पढ़ें प्रदेश के अन्य बड़ी खबरें...
हरियाणा: अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में युविका चौधरी पर केस दर्ज
फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ हांसी पुलिस ने अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की है। अनुसूचित जाति अधिकार मंच के कार्यकर्ता रजत कलसन ने 26 मई को हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत को शिकायत की थी कि फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें अभिनेत्री ने अनुसूचित जाति के लिए अपमानजनक व आपत्तिजनक टिप्पणी की हैं। एफआईआर अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम की धारा 3 (1) (यू) के तहत दर्ज की गई है जो कि गैर जमानती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हरियाणा: कोरोना की दोनों लहरें 46 से 75 साल वालों पर पड़ी भारी
हरियाणा में करीब सवा साल में कोरोना महामारी से सबसे अधिक 46 से 75 साल के लोग चपेट में आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आकलन के अनुसार प्रदेश में अब तक हुई कुल मौतों में इस आयु वर्ग का आंकड़ा 66 फीसदी है। राहत की बात ये है कि दोनों लहरों में बच्चों पर कोरोना का असर कम दिखा है। बच्चों में संक्रमण दर 5 फीसदी रही और कुल 25 मौतें हुई हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हरियाणा में गहराता संकट: एक दिन में ब्लैक फंगस से 18 की मौत
कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस, मरीजों पर हमलावर हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश में 133 नए केस मिले हैं। जबकि एक ही दिन में ब्लैक फंगस के 18 मरीजों की मौत हो गई है। कुल केसों की संख्या बढ़कर 756 पहुंच गई है, इनमें से 648 मरीजों का अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में इलाज चल रहा है, जबकि अब तक 58 मरीज ठीक हो चुके हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हरियाणा: सभी निजी अस्पतालों का होगा स्पेशल ऑडिट
हरियाणा में निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों से हो रही अधिक पैसे की वसूली की जांच के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब कोविड रोगियों से अधिक रुपये वसूलने वाले अस्पतालों से सरकार राशि वापस करवाएगी। साथ ही प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों का स्पेशल ऑडिट किया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हरियाणा: जिला अस्पतालों में लगेंगे ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट
हरियाणा के सभी 135 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट लगाए जाएंगे। ऑक्सीजन की तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने यह बात गुरुग्राम के तीन सरकारी अस्पतालों में चार ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ये संयंत्र मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सहयोग से स्थापित किए गए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...