मौसम के बदले मिजाज के चलते रविवार सुबह से ही बादल छाये रहने के बाद प्रदेश में दोपहर को हुई बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हो गया। बूंदाबांदी होने से किसानों के चेहरे खिले नजर आए। किसानों के अनुसार यह बारिश रबी की फसलों के लिए सोने पर सुहागा होगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे तथा बारिश व कोहरा छाने की संभावना है। अन्य खबरें पढ़ें...
Haryana Cabinet Expansion: मनोहर मंत्रिमंडल का विस्तार कल, शाम को राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह, नामों पर अटकलें तेज
हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होने जा रहा है। शाम चार बजे दो नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। भाजपा से डॉ. कमल गुप्ता व जजपा से देवेंद्र बबली को मंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। सूची देर शाम तक सार्वजनिक होने की उम्मीद है। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: किसानों के पार्टी बनाने पर दुष्यंत बोले- किसान नेताओं की मंशा राजनीति में आने की ही थी
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसान आंदोलन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी बनाने वाले किसान नेताओं की मंशा राजनीति में आने की ही थी। किसानों की दो-दो पार्टी यह साबित कर रही है। पढ़ें विस्तृत खबर...
Ambala Accident: कटरा से दिल्ली जा रहीं तीन टूरिस्ट बसें टकराईं, पांच लोगों की मौत, आठ घायल
हरियाणा के अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हीलिंग टच अस्पताल के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब तीन बजे कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही तीन टूरिस्ट बसों में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मीना देवी (44) छत्तीसगढ़, राहुल (21) झारखंड, रोहित (53) छत्तीसगढ़, प्रदीप (22) कुशीनगर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पढ़ें विस्तृत खबर...
हिसार में हादसा: हिसार-दिल्ली बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौत
हिसार दिल्ली बाईपास पर सोमवार सुबह 3 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों दोस्त बाइक पर हिसार की तरफ जा रहे थे। जब इनकी बाइक दिल्ली बाईपास नहर पर सेक्टर 27-28 मोड़ पर पहुंची तो एक तेज गति से आ रही अज्ञात गाड़ी ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों दोस्तों को काफी गंभीर चोटें आईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पढ़ें विस्तृत खबर...
भिवानी: अज्ञात वाहन से टकराई पेड़ से जा भिड़ी कार, कार सवार तीन लोगों की मौत, एक घायल
भिवानी के तोशाम-कैरू मार्ग पर सुंगरपुर मंदिर मोड़ के पास रविवार रात करीब नौ बजे सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकराकर एक कार सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा गई। इस सड़क हादसे में घायल कार सवार चार लोगों को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां तीन घायलों ने दम तोड़ दिया। चालक की हालत गंभीर बनी है, जिसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पढ़ें विस्तृत खबर...