फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: किसानों के पार्टी बनाने पर दुष्यंत बोले- किसान नेताओं की मंशा राजनीति में आने की ही थी

Mon, 27 Dec 2021 06:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, हरियाणा

सार

किसान मोर्चा के पंजाब में चुनाव लड़ने के संबंध में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि ये लोग संघर्ष के नाम पर राजनीति कर रहे थे। अब पंजाब की जनता इन लोगों को जवाब देगी।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसान आंदोलन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी बनाने वाले किसान नेताओं की मंशा राजनीति में आने की ही थी। किसानों की दो-दो पार्टी यह साबित कर रही है।  

विज्ञापन


किसानों के पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग आगे होकर इस पूरे आंदोलन की रूपरेखा रखकर बैठे थे उनकी मंशा साफ थी कि राजनीति में उतरना उनका लक्ष्य है ना कि संघर्ष करना। ये दिन-प्रतिदिन साबित हो रहा है। किसानों के नाम पर एक नहीं 2-2 पार्टी बन चुकी हैं। 
 

गौरतलब है कि पंजाब में 22 किसान संगठनों ने कुछ दिन पहले ही संयुक्त समाज मोर्चा नाम से पार्टी का एलान किया है। वहीं इनसे पहले हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी अपनी पार्टी बनाकर पंजाब में चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। हालांकि एसकेएम के कईं नेता अब भी गैर राजनीतिक विचारों के साथ आगे किसानों के लिए संघर्ष करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन



 

पंजाब की जनता देगी जवाब

रविवार को रोहतक के गांव मोखरा में भी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसान मोर्चा के पंजाब में चुनाव लड़ने के संबंध में कहा था कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि ये लोग संघर्ष के नाम पर राजनीति कर रहे थे। अब पंजाब की जनता इन लोगों को जवाब देगी। वह यहां पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें