फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: आदिबद्री बांध निर्माण के लिए एमओयू साइन, कैथल में गैस सिलिंडर लीक होने से धमाका

Fri, 21 Jan 2022 07:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

अब सरस्वती नदी केवल वैदिक मंत्रों या पौराणिक पुस्तकों में ही नहीं, बल्कि धरातल पर नजर आएगी। देवभूमि हिमाचल और हरियाणा मिलकर इसे पुनर्जीवित करेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हरियाणा में लिंगानुपात में इस बार 945 अंक के साथ रोहतक पहले स्थान पर रहा है, जबकि 888 अंक के साथ सोनीपत प्रदेश में अंतिम स्थान पर रहा है। पानीपत का लिंगानुपात लगातार हिचकोले खा रहा है। 2021 में पानीपत का लिंगानुपात 27 अंक गिरकर 918 पर आ गया है। 2021 में पानीपत लिंगानुपात में प्रदेश में नौवें स्थान पर आ गया जबकि 2020 में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर था। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


सोनीपत: नौ साल के बच्चे से कुकर्म करने के दोषी को 20 साल की कैद, 60 हजार रुपये जुर्माना

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने नौ साल बच्चे से कुकर्म करने के मामले में दोषी को 20 साल कैद और 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़ित बच्चे को देने के आदेश दिए हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...

धरातल पर दिखेगी सरस्वती नदी: हरियाणा और हिमाचल प्रदेश ने आदिबद्री बांध निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अब सरस्वती नदी केवल वैदिक मंत्रों या पौराणिक पुस्तकों में ही नहीं, बल्कि धरातल पर नजर आएगी। देवभूमि हिमाचल और हरियाणा मिलकर इसे पुनर्जीवित करेंगे। पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में शुक्रवार को आदिबद्री बांध निर्माण के लिए एमओयू साइन किया गया। इसके तहत तीन किलोमीटर लंबी झील बनेगी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


कैथल में हादसा: गैस सिलिंडर लीक होने से हुआ धमाका, घर के मालिक समेत दो घायल

कैथल के खुराना रोड पर एक घर में शुक्रवार को गैस सिलिंडर लीक होने के कारण बड़ा धमाका हो गया। इसमें दो व्यक्ति घायल हो गए गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई। धमाके से घर में सिलिंडर बदल रहा गैस कंपनी का कर्मचारी और घर का मालिक बुरी तरह से घायल हुए हैं। दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

हिसार: एचएसवीपी कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, संपदा अधिकारी सहित कई अधिकारी मिले गैर हाजिर

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने शुक्रवार सुबह हिसार में एचएसवीपी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में प्रशासक, संपदा अधिकारी, एसई सहित कई अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर भी चेक किए। उन्होंने करीब 45 मिनट तक कार्यालय का निरीक्षण किया। पढ़ें विस्तृत खबर... 

साइबर क्राइम: फतेहाबाद की छात्रा का इमीग्रेशन अकाउंट किया हैक, आस्ट्रेलिया के लिए लगा स्टडी वीजा करवाया रद्द

फतेहाबाद में साइबर अपराध का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ऑस्ट्रेलिया की एंबेसी तक में खलबली मचा दी है। शहर फतेहाबाद पुलिस ने साइबर अपराध की एक एफआईआर दर्ज की है, जिसमें आरोप है कि स्टडी वीजा के लिए ऑनलाइन अप्लाई के सिस्टम में सेंधमारी करके एक व्यक्ति ने फतेहाबाद की एक छात्रा का स्टडी वीजा कैंसिल करवा दिया। फतेहाबाद शहर पुलिस ने छात्रा श्रेया के पिता रोशनलाल की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 66(c), 66(d) IT ACT 2000 व आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें