फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: भिवानी में एचटेट देने गई अभ्यर्थी बिल्डिंग से गिरी, पानीपत-मेरठ रेलवे लाइन के लिए डीपीआर फाइनल

Sun, 19 Dec 2021 06:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

हरियाणा के भिवानी में एचटेट लेवल टू की रविवार दोपहर को परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही एक छात्रा राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की बिल्डिंग से नीचे गिर गई। छात्रा को नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में लाया गया।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी के गांव हालुवास निवासी शहीद सूबेदार जगवीर सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को गांव पहुंचा। सेना के वाहन में शहीद सूबेदार के शव को भिवानी से ग्रामीण व युवा भारत माता के जयकारों व शहीद जगवीर सिंह अमर रहे के नारे लगाते हुए बाइक रैली के साथ गांव में पहुंचे। गमगीन माहौल में गांव में शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। विधायक समेत सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद सूबेदार जगवीर सिंह जम्मू के पुंछ जिले में ड्यूटी पर थे। गुरुवार को ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए थे। सेना के जवान सेना के वाहन में शहीद जगवीर सिंह का शव लेकर शनिवार सुबह 10 बजे रोहतक चौक पहुंचे। जहां पहले से ही सैकड़ों ग्रामीण व युवा तिरंगे झंडे व बाइक लेकर मौजूद थे। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


धमकी: फोन कर पेट्रोल पंप डीलर से मांगी 50 लाख की रंगदारी, बदमाश बोला- इंतजाम कर ले, वरना गोली मार दूंगा

पानीपत में पेट्रोल पंप डीलर से बदमाश ने शुक्रवार रात 10 बजे कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बदमाश ने कहा कि रुपयों का इंतजाम कर लो, शनिवार को दोबारा कॉल करूंगा, किसी को बताया या रुपयों का इंतजाम नहीं किया तो गोली मार दूंगा। इसके बाद से पेट्रोल पंप डीलर और उसका परिवार दशहत में है। शिकायत के आधार पर सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाश के नंबर को सर्विलांस लगाया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

पानीपत-मेरठ रेलवे लाइन: डीपीआर फाइनल, जल्द शुरू होगा प्रोजेक्ट, 3540 करोड़ में बिछाई जाएगी 104 किमी. लाइन

हरियाणा के पानीपत जिले से अब उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले तक जाने के लिए अब जल्द ही रेलवे लाइन बिछाए जाएगी। उत्तर रेलवे ने इस प्रोजेक्ट की डीपीआर को फाइनल कर दिया है। ये प्रोजेक्ट 3540.57 करोड़ रुपये का होगा, जो पानीपत के दीवाना स्टेशन से मेरठ के दरौला तक जाएगा। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन


भिवानी: एचटेट देने गई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र की बिल्डिंग से गिरी, छात्राओं ने बताया- सामने से आ गए थे बंदर, डरकर भागने से हुई घटना

हरियाणा के भिवानी में एचटेट लेवल टू की रविवार दोपहर को परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही एक छात्रा राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की बिल्डिंग से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में छात्रा को नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में लाया गया। पढ़ें विस्तृत खबर...

कोरोना: ओमिक्रॉन वैरिएंट की पहचान के लिए दिल्ली भेजे जा रहे सैंपल, पीजीआईएमएस व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

कोरोना के पांचवें वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पीजीआईएमएस व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं। रोहतक में कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल वैरिएंट की जांच के लिए पीजीआईएमएस से दिल्ली भेज रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश हैं कि यदि विदेश से आने वाला कोई यात्री संक्रमित मिलता है तो उसका सैंपल वह सीधे वैरिएंट की जांच के लिए दिल्ली प्रयोगशाला में भेजे। नए वैरिएंट की जांच में कम से कम पांच दिन का समय लगता है, इस दौरान मरीज व स्वास्थ्य विभाग को खास रूप से अलर्ट रहना पड़ता है।  पढ़ें विस्तृत खबर...

शिक्षा: आर्ट एंड क्राफ्ट के 339 पूर्व शिक्षक नहीं होंगे समायोजित तो टीजीटी अंग्रेजी पद पर भी अभी पदोन्नति नहीं

हरियाणा सरकार 339 पूर्व आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षकों को समायोजित नहीं करेगी। 2010 में भर्ती हुए ये शिक्षक 2020 में दोबारा आयोजित परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं। पूर्व हुड्डा सरकार में हुई 816 आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षकों की भर्ती को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बीते वर्ष ही रद्द कर दिया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें