फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: ओलंपिक विजेता-प्रतिभागी सम्मानित और मिट्टी जांच की 40 नई लैब शुरू... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Fri, 13 Aug 2021 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के गांव में दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या करने के मामले में आरोपी लगातार सनसनीखेज खुलासे कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के छोटे भाई 57 वर्षीय गुलशन खट्टर का फेफड़ों में संक्रमण के चलते शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 15 दिन से बीमार थे। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


सम्मान समारोह: ओलंपिक पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ी सम्मानित, वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े नीरज, नहीं पहुंचे सीएम
टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतकर हरियाणा और देश का सम्मान बढ़ाने वाले हरियाणवी खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को पंचकूला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा समारोह में नहीं पहुंच सके हैं लेकिन वह वीडियो कान्फ्रेंसिंग से समारोह से जुड़े। पढ़ें विस्तृत खबर..

दुखद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के छोटे भाई का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के छोटे भाई 57 वर्षीय गुलशन खट्टर का फेफड़ों में संक्रमण के चलते शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 15 दिन से बीमार थे। दो दिन पहले ही उनको रोहतक के पीजीआई से गुरुग्राम के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था।  पढ़ें विस्तृत खबर..
विज्ञापन


ऐसी दरिंदगी: बहनों को दुष्कर्म के बाद पिलाया था कीटनाशक, जल्दी असर हो, इसलिए साथ में दी थी ये चीज
सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के गांव में दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या करने के मामले में आरोपी लगातार सनसनीखेज खुलासे कर रहे हैं।  पढ़ें विस्तृत खबर..

विज के काफिले पर पथराव: प्रदर्शन के बाद आरोपी किसान रिहा, भाजपाइयों का आरोप-प्रदर्शनकारियों के पास थीं तलवारें 
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के काफिले पर छावनी के सुंदर नगर में बुधवार देर रात प्रदर्शनकारियों द्वारा किए पथराव के मामले में गिरफ्तार किसानों को पुलिस ने शाम को रिहा कर दिया। इससे पहले पूरा दिन इस मामले में प्रदर्शन होते रहे। किसानों की गिरफ्तारी की जानकारी किसानों व किसान नेताओं को लगी तो करीब 11 बजे तक बड़ी संख्या में भीड़ पुलिस लाइन के शौर्य चौक पर जमा हो गई।  पढ़ें विस्तृत खबर..

हरियाणा: मिट्टी जांच की 40 नई लैब शुरू, इस साल 25 लाख एकड़ के स्वास्थ्य की होगी जांच
हरियाणा में खंड स्तर पर स्थापित मिट्टी जांच की 40 नई लैब का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी के माध्यम से गुरुवार को उद्घाटन किया। प्रथम चरण में इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से इस वर्ष 25 लाख एकड़ भूमि की मिट्टी जांच की जाएगी। पढ़ें विस्तृत खबर..
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें