फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: हांसी पुलिस ने अभिनेत्री मुनमुन दत्ता को किया गिरफ्तार और राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो

Mon, 07 Feb 2022 07:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

पंजाब व यूपी चुनाव से ठीक पहले 25 अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को प्रदेश सरकार ने 21 दिन की फरलो दे दी है। फरलो अवधि में राम रहीम गुरुग्राम स्थित फार्म हाउस में पुलिस की निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘हाल जेड़ा जग उते किता ही साड्डे प्यार दा, तेनू वी पे जाए रब्बा बिछोडा तेरे यार दा...’ पंजाबी फिल्म ‘जुगनी’ का यह वह गीत था, जिसने 70 के दशक में खूब तारीफें बटोरी। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हंसराज बहल थे और इस गीत को लेकर उत्साह इसलिए था क्योंकि इसे भारत कोकिला लता मंगेशकर ने गाना था। चूंकि गाने के बोल पंजाबी में थे, इसलिए इसकी रिहर्सल में थोड़ा समय लगा। लता जी को इस गीत की रिहर्सल बतौर मुख्य सहायक संगीत निर्देशक एवं प्रख्यात गजल और पार्श्व गायक विनोद सहगल ने करवाई थी। विनोद सहगल मूल रूप से हरियाणा के अंबाला छावनी के रहने वाले हैं। संगीत और गायकी की दुनिया में उनका लंबा अनुभव रहा है। रविवार को लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनने के बाद से ही विनोद बहुत ज्यादा आहत हैं। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


सोनीपत: घर में मृत मिली हरियाणवी गायिका सरिता चौधरी, अंदर से बंद था घर, मुंह से निकल रहा था खून 

हरियाणा के सोनीपत शहर के सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली हरियाणवी गायिका सरिता चौधरी का शव उनके घर के अंदर बैड पर मिला है। वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला में इंचार्ज थी। सोमवार को फोन नहीं उठाने पर परिजन घर पहुंचे तो घर अंदर से बंद मिला। जिस पर पुलिस को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर गायिका का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर... 

डेरा मुखी को फरलो: सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में खुशी, पत्रकार छत्रपति का बेटा बोला- सरकार ने चुनाव में वोट के लिए दिया है फरलो गिफ्ट

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गई है। सूचना आते ही डेरा श्रद्घालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे सूचना आई तो उस समय डेरा में नाम चर्चा चल रही थी। इस समाचार को तुरंत श्रद्घालुओं को सुनाया गया। समाचार सुनते ही श्रद्घालु खुश हो गए और झुमने लगे। सूचना मिलते ही आसपास के श्रद्घालु डेरा में एकत्रित होना शुरू हो गए। वहीं दूसरी तरफ दिवंगत पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने इसे सरकार की तरफ से फरलो गिफ्ट करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने वोट की चाह में यह फैसला लिया है। फरलो के फैसले के खिलाफ न्यायालय में जाने का निर्णय भी लिया है। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन


Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा मुखी गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, कड़ी सुरक्षा में गुरुग्राम पहुंचा

पंजाब व यूपी चुनाव से ठीक पहले 25 अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को प्रदेश सरकार ने 21 दिन की फरलो दे दी है। फरलो अवधि में राम रहीम गुरुग्राम स्थित फार्म हाउस में पुलिस की निगरानी में रहेगा। सोमवार सुबह 10 बजे जेल प्रशासन के पास फरलो की मंजूरी के आदेश आए, जबकि 3 बजकर 25 मिनट पर रोहतक व गुरुग्राम पुलिस का संयुक्त काफिला उसे लेकर रवाना हो गया। राम रहीम के साथ में हनीप्रीत, बेटा जसमीत व दो बेटियां भी रही, जबकि बाकी परिजन सिरसा डेरे से सीधे गुरुग्राम रवाना हो गए।  पढ़ें विस्तृत खबर...

अपमानजनक टिप्पणी मामला: हांसी पुलिस ने अभिनेत्री मुनमुन दत्ता को किया गिरफ्तार, दो घंटे पूछताछ के बाद अंतरिम जमानत पर छोड़ा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मशहूर हुई अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी सोमवार को अपने खिलाफ थाना शहर हांसी में दर्ज अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में जांच अधिकारी डीएसपी विनोद शंकर के समक्ष पेश हुई जिसके बाद जांच अधिकारी डीएसपी विनोद शंकर ने उनको औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया तथा लगभग 2 घंटे तक उनसे अपने कार्यालय में पूछताछ की। पूछताछ के बाद मुनमुन दत्ता को अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया गया।  पढ़ें विस्तृत खबर...

टोहाना: प्रेमी के साथ नशा सप्लाई करने की आरोपी महिला हेरोइन और एक लाख नकदी के साथ गिरफ्तार, तीन और आरोपी भी धरे

फतेहाबाद के टोहाना में सीआईए स्टाफ की टीम ने करीब 50 लाख रुपये कीमत की 410 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी टोहाना क्षेत्र के ही अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। महिला सहित चारों आरोपी कार में सवार होकर हेरोइन की यह खेप दिल्ली से लाए थे और पंजाब में सप्लाई करने जा रहे थे। डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि टोहाना थाना क्षेत्र में चारों को कार में राउंडअप करते हुए पुलिस ने हेरोइन और एक लाख रुपये की नकदी आरोपियों से बरामद की है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें