हरियाणा: कम नहीं हो रहा प्रदूषण, छह शहरों की हवा अब भी अति खराब श्रेणी में, केवल पंचकूला की हवा स्वास्थ्य के लिए ठीक
सरकार के तमाम प्रयास और पाबंदियों के बावजूद हरियाणा में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के छह शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अति खराब श्रेणी में है। एनसीआर के जिलों में अब भी 300 से लेकर 350 के बीच एक्यूआई दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश का एक मात्र पंचकूला शहर का एक्यूआई 78 है, जो स्वास्थ्य लिए ठीक है। शेष शहरों की हवा खराब श्रेणी में है। हिसार का एक्यूआई 354 और फरीदाबाद का एक्यूआई 344 दर्ज किया गया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
दुल्हन को गोली मारने का मामला: हमले का मुख्य आरोपी साहिल गिरफ्तार, दो नाबालिगों को भी पुलिस कर चुकी काबू
हरियाणा के रोहतक जिले में कुछ दिन पहले भाली आनंदपुर गांव में दुल्हन पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही मामले से जुड़े अहम पहलुओं पर पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा प्रेस वार्ता में खुलासा करेंगे। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को काबू किया था।
पढ़ें विस्तृत खबर...
जींद: एएसआई पर लगा दुष्कर्म का आरोप, विधवा ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- शादी का झांसा देकर की वारदात
हरियाणा में जींद जिले के एक गांव में महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने डीएसपी के रीडर एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जींद में डीएसपी के रीडर के पद पर कार्यरत भिवानी निवासी एएसआई अशोक ने फरवरी 2019 में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए व अमानत में खयानत की। बाद में एएसआई ने शादी करने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर एएसआई अशोक, उसकी बहन व मां के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
फतेहाबाद: वाट्सएप कॉल पर प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का ईनामी बदमाश गुरदीप उर्फ डाबला गिरफ्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में प्रॉपटी डीलर को वाट्सएप कॉल करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में शहर पुलिस ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी निवासी गुरदीप उर्फ डाबला को गांव धांगड़ से काबू कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर की अवैध पिस्तौल भी बरामद किया है। गुरदीप उर्फ डाबला को पिंकी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। डाबला पैरोल पर आया था और वापस नहीं गया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हिसार पहुंचे डिप्टी सीएम चौटाला: 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकापर्ण
जिला बार रूम में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को हिसार पहुंचे। डिप्टी सीएम के आने से पहले ही किसान काले झंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। हालांकि लघु सचिवालय के दोनों गेटों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस कारण किसान लघु सचिवालय के अंदर दाखिल नहीं हो सके और गेट पर ही धरने पर बैठ गए।
पढ़ें विस्तृत खबर...