पश्चिमी विक्षोभ के कारण चार से छह जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का मौसम प्रभावित रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पांच जनवरी को चंडीगढ़ के साथ पंजाब व हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए चेतावनी भी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार चार जनवरी को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अन्य खबरें पढ़ें...
कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही खेल विभाग सतर्क हो गया है। हरियाणा के हिसार में खेल विभाग की ओर से 15 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों का महाबीर स्टेडियम में प्रवेश बंद कर दिया गया है। वहीं 15 से 18 साल के युवाओं को वैक्सीन लगवाने के लिए बोला गया है। 18 साल से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों के वैक्सीन सर्टिफिकेट जांचे जाएंगे, उसके बाद ही उन्हें महाबीर स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा में एचपीएससी और एचएसएससी भर्तियों को सिरे नहीं चढ़ा पा रहे हैं। कोरोना के कारण काम-धंधे भी प्रभावित हैं। नतीजन, हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यों में बेरोजगारी दर सबसे अधिक हरियाणा में 34.1 प्रतिशत है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सोमवार को भी कृषि विभाग में एडीओ और एसडीएओ के 526 पदों को ही वापस ले लिया। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा के यमुनानगर जिले में सोमवार से 15 से 18 आयु के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ। इसके लिए शहर के मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि सांसद रतन लाल कटारिया ने टीकाकरण का शुभारंभ किया, लेकिन निर्धारित समय दिन में दो बजे की जगह सांसद करीब पौने दो घंटे की देरी से पहुंचे, जबकि रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों को दो घंटे पहले ही बुलाया गया था। माननीय की लेटलतीफी के कारण देर से टीकाकरण शुरू हो सका, जबकि इससे पहले भूखे प्यासे कई बच्चे परेशान होकर लौट गए। पढ़ें विस्तृत खबर...
कोविड-19 के प्रोटोकॉल को हल्के में ले रहे लोगों को इसकी गंभीरता समझाने के लिए फतेहाबाद के डीसी प्रदीप कुमार मंगलवार को सड़कों पर उतरे। डीसी प्रशासनिक अमले के साथ सबसे पहले बस स्टैंड परिसर पहुंचे। यहां रोडवेज की बसों में चढ़कर सवारियों को मास्क लगाकर ही यात्रा करने के लिए कहा। उन्होंने कुछ लोगों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी जांचे। पढ़ें विस्तृत खबर...
रोहतक जिला कोर्ट परिसर की पार्किंग में बदलाव होगा। बुधवार से कोर्ट की तरफ डीसी आवास के साथ-साथ वाहन खड़े होंगे, जबकि लघु सचिवालय की तरफ सड़क मार्ग खुलेगा। जबकि सोनीपत स्टैंड से कोर्ट परिसर गोल चक्कर की तरफ आने वाले मार्ग की दोनों लेन वाहनों के आवागमन के लिए खुलेंगी। पढ़ें विस्तृत खबर...