फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: रोहतक में दुल्हन को मारी गोली, सोनीपत में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

Thu, 02 Dec 2021 04:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

रोहतक के गांव भाली में कार सवार तीन युवकों ने दुल्हन को उसकी ससुराल पहुंचने से पहले ही गोली मार दी। साथ ही दूल्हे के भाई की चेन भी तोड़ कर ले गए। वहीं, सोनीपत की दहिया कॉलोनी में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के एचसीएस अधिकारी जरूरी प्रशिक्षण से कन्नी काट रहे हैं। सरकार को प्रभावित करने की कोशिश भी इन अधिकारियों ने की है। दबाव डलवाने या प्रलोभन देकर प्रशिक्षण से बचने की कोशिश करने के मामले मुख्य सचिव कार्यालय के संज्ञान में आए हैं। हैरत की बात यह है कि एचसीएस ने प्रशिक्षण पर न जाने के लिए अपने उच्च अधिकारी के बजाय अन्य से सिफारिश करवाई है। मुख्य सचिव कार्यालय ने एचसीएस के इन प्रयासों को गंभीरता से लिया है। सभी एचसीएस को निर्देश दिए गए हैं कि सरकार को प्रभावित कर, दबाव डलवाकर या किसी को प्रलोभन देकर वे प्रशिक्षण से नहीं बच पाएंगे। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन

 

सोनीपत: जीजा ने बाइक अड़ाकर रोका, साथियों ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 70 फीसदी झुलसा युवक

सोनीपत की दहिया कॉलोनी में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि उसके जीजा ने बाइक अड़ाकर उसे रोक दिया और दो युवक उस पर पेट्रोल डालने के बाद आग लगाकर फरार हो गए। युवक को परिजनों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। वारदात का कारण पुरानी कहासुनी बताया जा रहा है। पढ़ें विस्तृत खबर...
 

हरियाणा: उपनिरीक्षकों और निचले रैंक के पुलिसकर्मियों की एसएचओ पद से होगी छुट्टी, अपने मूल पद के अनुसार ही करना होगा कार्य

हरियाणा के थानों में एसएचओ बने बैठे उपनिरीक्षकों और निचले रैंक के पुलिसकर्मियों की विदाई तय है। उन्हें अपने मूल पद के अनुसार ही कार्य करना होगा। वे एसएसओ पद पर ज्यादा दिन तक सेवाएं नहीं दे पाएंगे। इन्हें थानों में एसएचओ लगाने पर डीजीपी पीके अग्रवाल नाखुश हैं। जिलों में हुई तैनातियों की सूचना मिलने पर उन्होंने कड़ा संज्ञान लिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन

 

वारदात: भतीजी की शादी में रोहतक आए सीबीआई के एसपी का आईकार्ड छीना, बोला-मैं देखता हूं कौनसी पुलिस हो

दिल्ली से रोहतक अपनी भतीजी की शादी में आए सीबीआई के एसपी का आई कार्ड एक बोलेरो चालक ने छीन लिया और बोला मैं देखता हूं कौन सी पुलिस हो। एसपी ने आईएमटी थाने में युवक के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कराया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
 

रोहतक: तीन युवकों ने दुल्हन को ससुराल पहुंचने से पहले मारी गोली, मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हुई वारदात

रोहतक जिले के गांव भाली में कार सवार तीन युवकों ने दुल्हन को उसकी ससुराल पहुंचने से पहले ही गोली मार दी। साथ ही दूल्हे के भाई की चेन भी तोड़ कर ले गए। वारदात बुधवार रात 11:30 बजे के करीब गांव के शिव मंदिर के पास हुई। शक है कि दुल्हन के मायके सांपला से पीछा कर रहे साहिल नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने साहिल व उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
 

हरियाणा: ठेकेदार की हत्या के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को दिल्ली पुलिस के कब्जे से जींद लाई एसआईटी

ठेकेदार श्यामसुंदर की हत्या के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को आठ दिन बाद दिल्ली के रोहिणी में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी की वीडियो वायरल होने के बाद जींद पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद जींद पुलिस बुधवार को ही दिल्ली पहुंच गई थी। जहां से देर रात धर्मेंद्र पहलवान को जींद में हुए हत्याकांड के मामले में पूछताछ के लिए जींद लाया गया। एसआईटी इंचार्ज एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली में पहलवान की वायरल हुई गिरफ्तारी की वीडियो के बाद उनकी टीम दिल्ली गई थी। जहां से देर रात को आरोपी को जींद लाया गया। आरोपी धर्मेंद्र पहलवान से पूछताछ की जा रही है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें