टोल प्लाजा पर बैठक में रणनीति बनाते गुरनाम सिंह चढ़ूनी।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी रविवार को रोहतक पहुंचे। उन्होंने कहा कि एमपी ने गलत शब्दों का प्रयोग किया है। सरकार के नुमाइंदे ने कहा कि हाथ काट देंगे, आंखें निकाल लेंगे, हमने बैठक में इसकी निंदा की है। मकड़ौली टोल प्लाजा पर आयोजित बैठक में पहुंचे चढूनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इसमें हरियाणा के किसान संगठन हैं, टोल कमेटियां और एक-दो खाप के प्रधान भी आए हैं। बैठक में यह फैसला लेना है कि हरियाणा की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा में हम क्या बात रखें। जो भी प्रस्ताव यहां पास होगा, वह केंद्रीय कमेटी के समक्ष रख देंगे।
ये भी पढ़ें-
जींद में बड़ा हादसा: हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तीन लोगों की मौत, तीन घायल
9 नवंबर को बैठक में लेंगे फैसला
वे नौ नवंबर की बैठक में उन पर फैसला लेंगे। अभी दो-तीन प्रस्ताव आए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि 26 नवंबर को दिल्ली के अंदर चलें। कुछ का कहना है कि आर्थिक पाबंदियां लगाई जाएं, हम माल खरीदना बंद कर दें। अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। गौरतलब है कि शुक्रवार को किलोई के प्राचीन मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व अन्य भाजपा नेताओं को किसानों ने कई घंटे तक बाहर नहीं निकलने दिया था।
ये भी पढ़ें-
हरियाणा: स्कूलों में आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ तनाव मुक्त होंगी छात्राएं
सांसद ने कही थी हाथ काटने की बात
इसके विरोध में शनिवार को भाजपा के रोष प्रदर्शन में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा था कि जो भी ग्रोवर की तरफ आंखें उठाएगा, उसकी आंखें निकाल लेंगे, कोई हाथ उठाएगा तो हाथ काट लेंगे। भाकियू (चढूनी) के जिला प्रधान राजू मकड़ौली की ओर से सांसद डॉ. शर्मा व अन्य नेताओं के खिलाफ इस मामले में एसपी को शिकायत दी गई है।