फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में बड़ा हादसा: हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Sun, 07 Nov 2021 12:01 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

जींद में बड़ा हादसा हुआ है। कहीं से घूम कर लौट रहे युवकों की कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, तीन की हालत गंभीर है। सभी युवक एक कोचिंग सेंटर में पढ़ते थे। हादसे के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
जींद में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर नरवाना रेलवे पुल पर एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार चंडीगढ़ से हिसार की तरफ  जा रहे थे। किसी अज्ञात वाहन के साथ टक्कर हो गई। इसमें कार सवार मिर्चपुर निवासी सोनू, नारनौंद के भैणी निवासी दीपक व एक अन्य युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-झज्जर: डीएपी खाद की किल्लत दूर करने के लिए आज लगेगा रैक, सात जिलों को होगी आपूर्ति

वहीं, सुलेहड़ा निवासी किस्मत, जांडली निवासी साहिल व राजथल निवासी सोनू घायल हो गए। इसमें किस्मत व साहिल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। सभी दोस्त हिसार एक निजी सेंटर में कोचिंग ले रहे थे। कही घूमकर वापस लौट रहे थे तो बीच रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: स्कूलों में आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ तनाव मुक्त होंगी छात्राएं

तीसरे मृतक की पहचान फैसल उर्फ सोनू पुत्र अब्दुल निवासी टिलदाना, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। वह हाल में भूना (फतेहाबाद) में रह रहा था। वह ट्रैक्टर पर सवार था। पीछे से टक्कर लगने पर उछलकर नीचे गिर गया और गाड़ी के नीचे आ गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें