फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों को कुचला

Sat, 14 Sep 2013 11:52 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कैथल-जींद मार्ग पर शनिवार देर शाम सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे चार युवकों को टाटा स्पेशियो गाड़ी चालक ने कुचल दिया।
विज्ञापन


इसमें गांव के चारों होनहार नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई। चार में से तीन मृतक एक ही परिवार के हैं। हादसे के बाद गांव गुलियाणा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल और अस्पताल की और दौड़ पड़े। पुलिस ने चारों के शव अस्पताल के शव गृह में पहुंचा दिया है। गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 गांव गुलियाणा निवासी कर्म सिंह पुत्र सूरजभान, प्रवीण कुमार पुत्र सुरेश कुमार, राकेश कुमार पुत्र ईश्वर सिंह और सोनू पुत्र पाला राम (सभी की उम्र 17 से 19 साल के बीच) शनिवार शाम करीब साढ़े आठ बजे कैथल-जींद मार्ग पर गांव गुलियाणा के निकट दौड़ लगा रहे थे।

 बताया जा रहा है कि चारों पुलिस और सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे थे। इसी बीच करीब साढ़े आठ बजे जींद की ओर से आ रही एक टाटा स्पेशियो गाड़ी के चालक ने चारों को कुचल दिया।

  हादसे में गाड़ी के नीचे आने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई। खेत में काम कर रहे जमींदार ने मौके पर पहुंच कर मंजर देखा तो गांववालों और मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दी।
 हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बाद में सूचना मिलते ही थाना राजौंद प्रभारी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे।
 
इसके बाद पुलिस ने चारों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने चारों की मौत की पुष्टि कर दी। उधर हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
 
देर रात तक जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। थाना राजौंद प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


चारों जाट स्कूल की ग्यारहवीं की कक्षा के छात्र
ग्रामीणों के अनुसार चारों युवक जाट स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी थे। चारों देश सेवा की चाहत से पुलिस और सेना की भर्ती के लिए शाम को दौड़ लगाते थे। गांव में सभी को हादसे का काफी दुख पहुंचा है। मृतक राकेश को छोड़कर शेष तीनों एक ही परिवार से हैं। जबकि राकेश इन तीनों से अलग परिवार से हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें